लखनऊ

योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े समान बेचने पर होगी कार्रवाई

योगी सरकार प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े आदित्यनाथ सरकार हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा सकती है। सीएम योगी ने खुद इस मामले को संज्ञान में लिया है।

less than 1 minute read
Nov 18, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हलाल सर्टिफिकेशन मामले पर खुद संज्ञान लिया है।

उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों की बिक्री पर बैन लग सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद ही इस मामले में संज्ञान लिया है। दरअसल, हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर कुछ कंपनियों ने धंधा चला रखा था। ऐसी कंपनियां डेयरी, कपड़ा, चीनी, नमकीन, मसाले, और साबुन इत्यादि जैसे उत्पादों को भी हलाल सर्टिफाइड करके बेच रही थीं।

इस मामले में अब सीएम योगी के संज्ञान में लिया है। इसमें बड़ी कार्रवाई हो सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार हलाल सर्टिफिकेशन को लेकर कड़े नियम बनाने जा रही है।

हजरतगंज थाने में दर्ज हुई है शिकायत
हलाल सर्टिफिकेशन देकर उत्पाद बेचने वाली कंपनियों पर हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है। शैलेंद्र शर्मा की शिकायत पर हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, जमीयत उलेमा हिंद हलाल ट्रस्ट दिल्ली, हलाला काउंसिल आफ इंडिया मुंबई और जमीयत उलेमा महाराष्ट्र मुंबई हलाल सर्टिफिकेशन देकर सामान बेचने वाली अज्ञात कंपनियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 120b/ 153a/ 298, 384, 420, 467, 468, 471, 505 में केस दर्ज किया गया है।

क्या होता है हलाल सर्टिफिकेशन?
इस्लामी मान्यताओं के अनुसार हलाल खाने-पीने की चीजों की निर्माण प्रक्रिया और जानवरों के वध पर लागू होता है। हलाल सर्टिफाइड का मतलब है कि किसी अमुक उत्पाद को इस्लामी मान्यताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। कई कंपनियां अपने उत्पादों पर 'हलाल सर्टिफाइड' का स्टैम्प लगाती हैं। हलाल सर्टिफिकेशन फूड, कॉस्मेटिक और फार्मास्युटिकल क्षेत्रों के लिए किया जाता है और यह एक तरह की गारंटी है कि प्रोडक्ट उत्पाद इस्लामी कानून के नियमों के तहत बनाए गए हैं।

Updated on:
18 Nov 2023 02:16 pm
Published on:
18 Nov 2023 01:55 pm
Also Read
View All