समर्थकों के साथ धरने पर बैठे भाजपा विधायक

टेंडर होने के ढाई वर्ष बाद सड़क निर्माण शुरू नहीं होने के खिलाफ राजनगर के भाजपा विधायक रामप्रीत पासवान सोमवार को अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए...
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2017, 10:06 PM IST
bjp
bjp
मधुबनी। टेंडर होने के ढाई वर्ष बाद सड़क निर्माण शुरू नहीं होने के खिलाफ राजनगर के भाजपा विधायक रामप्रीत पासवान सोमवार को अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक के नेतृत्व में मधुबनी-राजनगर-लौकहा मुख्य मार्ग को चिचरी पेट्रोल पंप के पास जाम कर समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया।

लोग राजनगर के केवान-पटवारा-केवलपट्टी सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने की व काम में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान जाम के कारण करीब पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
Published on: