महासमुंद

इस साल 12 के प्राइवेट स्टूडेंट दिलाएंगे नए कोर्स से परीक्षा, माशिमं ने जारी किए निर्देश

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रवेश के साथ ही इस बार परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2018, 3:41 PM IST
exam
इस साल 12 के प्राइवेट स्टूडेंट दिलाएंगे नए कोर्स से परीक्षा, माशिमं ने जारी किए निर्देश

महासमुंद. छत्तीसगढ़ में बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में पहली बार शामिल होने वाले प्राइवेट विद्यार्थियों को नए कोर्स से परीक्षा देनी होगी। वहीं अवसर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पुराने कोर्स से परीक्षा देने की छूट होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रवेश के साथ ही इस बार परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे।

जानकारी के अनुसार ये निर्देश सभी स्कूलों को भेजे गए हैं। माशिमं के नए नियमों के अनुसार प्राइवेट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए दो साल में चार अवसर दिया जाता है।बता दें कि, पिछले साल से ही दसवीं कक्षा के लिए नया कोर्स लागू हो गया है।इसलिए प्राइवेट विद्याॢथयों को नए कोर्स से ही परीक्षा देनी पड़ेगी।

इसी तरह बारहवीं में पहली बार प्राइवेट परीक्षा देने वाले विद्याॢथयों को नए कोर्स से परीक्षा देनी होगी, जबकि जिले के लगभग ढाई हजार अवसर परीक्षा वाले विद्यार्थी पुराने कोर्स से ही परीक्षा देंगे। इसी तरह से लगातार दो साल से फेल होने वाले विद्याॢथयों को नियमित की पात्रता नहीं होगी, वे प्राइवेट रूप से परीक्षा दे सकेंगे। क्रेडिट योजना के अंतर्गत परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर चार अवसर दिए जाएंगे।

शिक्षा सत्र 2018-19 के लिए तिमाही की परीक्षा सितंबर, अर्धवार्षिक की परीक्षा नवंबर और प्री-बोर्ड की परीक्षा हर हाल मेें 10 जनवरी तक संपन्न कराने होंगे। दसवीं, बारहवीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित होगी। प्री-बोर्ड परीक्षा में मंडल के परीक्षाओं के समान समय-सीमा, परीक्षा योजना और ब्लूप्रिंट के आधार पर आयोजित की जाएगी, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारी में विद्याॢथयों को आसानी हो।

महासमुंद के डीईओ बीएल कुर्रे ने बताया कि माशिमं के निर्देश समन्वयक और संकुल स्तर भेजे जाते है। जिले में लगभग ढाई हजार अवसर वाले विद्याॢथयों को पुराने कोर्स व बाकी नए नियमित और प्राइवेट विद्याॢथयों को नए कोर्स से परीक्षा देनी होगी।

Published on: