महासमुंद

Bird Flue in CG: बर्ड फ्लू का बढ़ रहा खतरा! लैब में 300 से ज्यादा सैंपल भेजे गए, रहें सावधान…

Bird Flue in CG: महासमुंद जिले में पशु चिकित्सा विभाग ने बर्ड फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पोल्ट्री संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
2 min read
Bird Flue in CG: बर्ड फ्लू का बढ़ रहा खतरा! लैब में 300 से ज्यादा सैंपल भेजे गए, रहें सावधान...

Bird Flue in CG: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पशु चिकित्सा विभाग ने बर्ड फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पोल्ट्री संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कोरिया में एक केस की पुष्टि होने के बाद महासमुंद जिला भी बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट हो गया है।

जिले से 337 सैंपल प्रयोगशाला नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हाई सेक्योरिटी एनीमल डिसिज को भेजे गए हैं। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जिले के पोल्ट्री फार्म और हेचरी फार्म से सैंपल कलेक्शन के साथ-साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। भोपाल से सैंपल की रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का समय लगता है। हालांकि, अब तक जितनी भी रिपोर्ट आई है, निगेटिव हैं।

Bird Flue in CG: जांच के लिए दो लैब

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सभी प्राइवेट फार्म हैं। इसमें लेयर फार्म की संख्या 200 है। इसमें 2 लाख 40 हजार पक्षी हैं। ब्रायलर 177 फार्म संचालित हैं। इसमें 10 लाख पक्षी हैं। वहीं जिले में 250 अंडे की दुकानें संचालित हैं। जिनकी निगरानी विभाग द्वारा की जा रही है। निगरानी के लिए भी जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तर पर टीम का भी गठन किया गया है। जिले में एक भी बर्ड फ्लू के केस नहीं होने से मुर्गी और अंडे आदि की खरीदी जारी है।

इस पर अभी कोई रोक नहीं है। विभाग का कहना है कि बिक्री जारी है। जिले में सावधानी बरती जा रही है, जिससे पक्षियों में कोई बीमारी न हो। बीमारी को छिपाने पर पोल्ट्री संचालकों पर कार्रवाई की जा सकती है। पशु चिकित्सा विभाग की उप संचालक अंजना नायडु ने बताया कि जिले में अब तक किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। सावधानी बरती जा रही है। फिलहाल, पक्षियों की असामान्य बीमारी की जानकारी कहीं से भी नहीं आई है।

Updated on:
05 Apr 2025 12:35 pm
Published on:
05 Apr 2025 12:35 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Monsoon 2026: महासमुंद की खुशखबरी- ट्रिपल सिस्टम से मानसून कोटा पूरा, केशवा जलाशय 6 साल बाद ओवरफ्लो की राह पर

सांपों का ‘साइलेंट अटैक’, किसी को सोते समय तो किसी को काम करते हुए काटा, महासमुंद में 50 से अधिक सर्पदंश के मामले

Chhattisgarh News: पनीर के बाद अब मिठाइयों पर नजर, रक्षाबंधन पर पहले बिकेगी, फिर 14 दिन बाद खुलेगा शुद्धता का राज!

कहां से आ रहा पनीर, कहां जा रहा? ऐसे खुलेगा एनालॉग पनीर के नेटवर्क का राज, महासमुंद में सप्लाई चेन तोड़ने की तैयारी

गैस संकट से जूझ रहा महासमुंद, एजेंसियों के बाहर खाली सिलेंडर लेकर लग रही कतार, गांवों में फिर जले मिट्टी के चूल्हे