
Bird Flue in CG: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के अंदर चक्रधर नगर केलो विहार क्षेत्र में स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। इससे प्रशासन तत्काल हरकत में आया और 4356 मुर्गियां, 10 हजार 769 चूजे दफन किए गए। इसके अलावा 26 हजार 300 अंडे और 712 क्विंटल मुर्गीदाना भी नष्ट किया गया। साथ ही कुक्कुट पालन केंद्र को सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Bird Flue: कौओं और प्रवासी पक्षियों की ली जानकारी
Bird Flue in CG: इसके अलावा इस केंद्र के एक किलोमीटर क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए बेरिकेट्स लगा दिया गया है। शुक्रवार की रात को राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र रायगढ़ से भेजे गए कुक्कुट पक्षी शव के नमूनों में उच्च पांथोपनिक एवियन इंफ्लूएंजा एच 5 एन 1 (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि की गई है। लैब से इसकी पुष्टि होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन रात में ही एक्टिव हो गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की राज्य में बर्ड फ्लू के प्रकरण की पुष्टि होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य भर में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं।
केंद्र को सील करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने के साथ ही साथ सुबह से 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। राज्य स्तरीय टीम पहुंची मुख्यालय प्रदेश से एक चार सदस्यीय टीम को जिले में बर्ड फ्लू की स्थिति की समीक्षा और मॉनिटरिंग के लिए भेजी गई है। इसमें डॉ. तापसी, डॉ. नलिनी पांडेय, डॉ. वर्षा शर्मा और डॉ. पटेल शामिल हैं।
उन्होंने रायगढ़ पोल्ट्री फार्म का जायजा लिया और डिसइनफेक्शन और सैनिटाइजेशन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। स्टेट टीम के नोडल डॉ. तपसी ने कहा कि पोल्ट्री फार्म जहां बर्ड फ्लू का मामला मिला था। वहां मुर्गी, चूजों, अंडे और कुक्कुट आहार को प्रोटोकॉल के अनुसार नष्ट कर लिया गया है।
लोगों में बर्ड फ्लू के लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ, सांस लेने में कठिनाई, तीव्र श्वसन संकट, श्वसन विफलता, मतली, पेट में दर्द, दस्त, उल्टी और कभी-कभी तंत्रिका संबंधी परिवर्तन (मानसिक स्थिति में बदलाव, दौरे) शामिल हो सकते हैं।
Updated on:
02 Feb 2025 09:00 am
Published on:
02 Feb 2025 09:00 am
