महासमुंद

सितंबर में आए भारी-भरकम बिजली बिल ने उपभोक्ताओं के उड़ाए होश, कहा- रहम करें सरकार

CG Electricity Bill: सितंबर महीने में लोगों को भारी-भरकम बिजली बिल ने जोरदार झटका दिया है। जिसे लेकर पूरे प्रदेश में खलबली मची हुई है। ऐसे में लोग सरकार से राहत की गुहार लगा रहे हैं..

2 min read
अब 200 यूनिट खर्च तक हाफ बिल (File photo Patrika )

CG Electricity Bill: हाफ बिजली बिल योजना में संशोधन होने के बाद सितंबर में भारी-भरकम बिजली बिल देखकर उपभोक्ताओं के होश उड़ गए हैं। बिजली बिल जमा करने पहुंच रहे लोगों को झटका लग रहा है। 400 यूनिट तक की बिजली की खपत पर 50 फीसदी छूट बंद होने का असर देखने को मिल रहा है। ( Electricity bills in September) अब केवल 100 यूनिट तक उपभोक्ताओं को ही 50 प्रतिशत की छूट का लाभ प्राप्त होगा। शासन ने एक अगस्त से बिजली बिल हाफ योजना को संशोधित कर दिया है।

CG Electricity Bill: बीपीएल परिवारों को 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली

पुनरीक्षित योजना से जिले में लगभग एक लाख 40 हजार 393 उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। 56501 बीपीएल परिवारों को पूर्ववत 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। ( CG News ) पुररीक्षित हॉफ बिजली बिल योजना से 100 यूनिट तक ही हाफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा। कार्यपालन अभियंता पीआर वर्मा ने बताया कि पुनरीक्षित योजना के तहत केवल 100 यूनिट तक ही हाफ बिजली का लाभ मिलेगा। जितने लोगों को पूर्व में हाफ बिजली का लाभ मिल रहा था।

जनता पर अतिरिक्त बोझ

बिजली बिल में छूट में संशोधन होने के बाद जनता पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। जनता की जेब ढीली हो रही है और बचत भी कम हो गया है। इसका सीधा असर मध्यम वर्ग के लोगों को होगा। इसके अलावा त्योहारी सीजन में लोगों को बड़ा झटका लगा है। वहीं शहर के बिजली बिल काउंटर में आए लोगों ने बताया कि जो हाफ बिजली भी मिल रही थी, वह भी उन्हें ज्यादा लगता था। स्मार्ट मीटर आने के बाद उनका बिल पहले ही बढ़ गया था। कई बार बीच-बीच में लोड बढ़ने के नाम पर भी चार्ज काटा गया।

आए दिन शहर में बिजली गुल हो रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। पिछले दिनों बरोंडाबाजार गांव में ही 24 घंटे तक बिजली बंद थी। शहर में भी बिजली आती-जाती रहती है। लोगों को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है।

तारेश साहू ने बताया कि जनता को बिजली बिल में और राहत मिलनी चाहिए। लोगों की आय बढ़ी नहीं है और बिजली बिल बढ़ गया है। पिटियाझर के पवन कुमार ने बताया कि बिजली बिल इस महीने ज्यादा आया है। इस माह 1950 रुपए का बिजली बिल आया है। रमनटोला निवासी सुमीता साहू ने बताया कि पहले बिजली बिल 600 रुपए आता था और इस माह 1700 रुपए बिजली बिल आया है।

Published on:
10 Sept 2025 06:01 pm
Also Read
View All