महासमुंद

CG News: राजधानी जा रहे राजस्व पीड़ितों को पुलिस ने रोका, NH पर लगा जाम

CG News: पीड़ित लोगों को बिना किसी वजह से पूछताछ के लिए थाने ले आई। राजस्व विभाग पीड़ित संघ ने कुछ दिनों पूर्व राजस्व मंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी थी।

2 min read

CG News: राजस्व विभाग में लंबित प्रकरणों को लेकर मंत्री से शिकायत करने जा रहे लोगों को खरोरा के पास पुलिस ने रोक लिया। इस कारण एक घंटे तक चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। राजस्व विभाग पीड़ित संघ ने कुछ दिनों पूर्व राजस्व मंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी थी।

CG News: जानें पूरा मामला…

बुधवार को पीड़ित संघ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल से मिलने के लिए जा रहे थे। चेकिंग करने के लिए पुलिस ने वाहन अड़ाकर रोक दिया। आगे बढ़ने नहीं दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा ग्राम बरोंडा बाजार के पीड़ित लोगों को बिना किसी वजह से पूछताछ के लिए थाने ले आई।

पुलिस ने रास्ता रोकने के बाद पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विमल चोपड़ा पहुंचे। जहां तीखी बहस के बीच लगभग एक घंटे बाद पीड़ित लोगों को आगे जाने दिया गया। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि प्रशासन आम आदमी को अपना काम करने से रोक रहा है। जनता के कार्यों में अड़ंगा डाल रहा है। अगर पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्याओं को मंत्री के समक्ष अवगत कराने की बात करता है तो उसमें भी प्रशासन को तकलीफ हो रही है। पुलिस बल लगाकर जान बूझकर पीड़ित लोग मंत्री से न मिले, इसके लिए रोका जा रहा है।

पुलिस के हटने के बाद रायपुर पहुंचे पीड़ित

डॉ. विमल चोपड़ा ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अगर जनता को जनप्रतिनिधियों से मिलने से रोका गया, तो इन अधिकारियों की मनमानी, प्रशासन की अनियमितता, भर्राशाही व भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री के समक्ष करेंगे। पुलिस के हटने के बाद पीड़ित लोग रायपुर पहुंचे।

पीड़ित लोगों ने डॉ. चोपड़ा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भेंट की और लोगों के वर्षों पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण न होने और प्रशासन द्वारा नेताओं से न मिलने के लिए रोकने की बात अवगत कराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोगों के वर्षों पुराने प्रकरणों के निराकरण न होने पर आश्चर्य प्रकट किया और पीड़ित लोगों से बात कर समस्याओं पर चर्चा की और जानकारी ली।

सीएम के साथ बिलासपुर प्रवास जाएंगे पीड़ित

CG News: महासमुंद एसपी और कलेक्टर को फोन पर कहा कि इस प्रकार जनप्रतिनिधि, डॉ. चोपड़ा और लोगों को नेताओं से मिलने पर रोकना उचित कार्य नहीं है। इस तरह की लापरवाही से प्रशासन और शासन दोनों की छवि खराब होती है। किरण सिंह देव ने कलेक्टर को दो से तीन बार फोन लगाया गया। उन्होंने सचिव को फोन लगाकर पीड़ितों के समस्याओं के निराकरण की बात कही।

पीड़ित लोगों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बिलासपुर प्रवास पर जाएंगे, जहां उनके साथ किसानों की सभी समस्याओं और उनके निराकरण की आवश्यक रूप से चर्चा करेंगे। इधर, खरोरा में लोगों को रोके जाने से वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के लिए ही वाहन को रुकवाए थे। कुछ लोगों से ही पूछताछ हुई है। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

Published on:
16 Jan 2025 04:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर