महासमुंद

Opium Seized: छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का अफीम डोडा पकड़ाया, हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

CG Opium Seized: महासमुंद में नशे के सौदागर एक एक कर पकड़ में आ रहे हैं। बता दें कि बीती सप्ताह दो करोड़ का गांजा पकड़ाया था वहीं अब 2 करोड़ से ज्यादा का अफीम डोडा पकड़ाया है..

2 min read
2 करोड़ से ज़्यादा का अफीम पोस्त डोडा पकड़ाया ( Photo - Patrika )

Opium Seized in Mahasamund: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक बार फिर नशे के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। इस बार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ से ज्यादा का अफीम डोडा पकड़ाया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 1432 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपए है।

CG Opium Seized: भारी मात्रा में लाया जा रहा था अफीम डोडा

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक पिकअप वाहन (HR46 F 4848) में भारी मात्रा में अफीम पोस्त डोडा छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास नाकाबंदी की गई। संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसमें भरी बोरियों से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन से नशीली पदार्थ जब्त किया। जब्त संपत्ति का मूल्य लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपये आंका गया है।

झारखंड से ला रहे थे रायपुर

मामले में पुलिस ने हरियाणा के करनाल निवासी दो आरोपी-हरविंदर सिंह और सत्यवान वाल्मीकि को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में दोनों के लंबे समय से तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह खेप झारखंड के गुमला से रायपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा, करीब 10 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन (लगभग 20 हजार रुपये) जब्त किए हैं।

पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई एक बड़े तस्करी नेटवर्क की कड़ी हो सकती है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए सोर्स, ट्रांजिट रूट और डेस्टिनेशन तक जांच तेज कर दी गई है।

5 दिन पहले पकड़ाया था सवा करोड़ की गांजा

महासमुंद पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तरबूज की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया बीते सप्ताह हुआ है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर 2 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 6 आरोपी गिरफ्तार किया है। इनमें चित्रकूट (यूपी) के सतीश गुप्ता (35) और घनश्याम गुप्ता (35), बांदा (यूपी) के सूरज गुप्ता (24) और योगेश कुशवाहा (23), सतना (एमपी) के चालक हरिबाबू वर्मा (40) और रामबाबू वर्मा (48) है।

Updated on:
02 Apr 2026 05:49 pm
Published on:
02 Apr 2026 05:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर