महासमुंद

किसान मॉल के लिए अभी कृषकों को करना होगा लंबा इंतजार, निर्माण कार्य भी नही हुआ शुरू

शहर के गंजपारा स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में लगभग 25 करोड़ के बजट से बनने वाले किसाना मॉल बनने का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2018, 3:57 PM IST
mall
किसान मॉल के लिए अभी कृषकों को करना होगा लंबा इंतजार, निर्माण कार्य भी नही हुआ शुरू

महासमुंद. जिले के किसानों को कृषि से संबंधित सारी जानकारियों के अलावा कृषि उत्पाद के सभी सामान एक छत के नीचे मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा, फाइलें मंत्रालय में अटकी हुई है और अब तक धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। शहर के गंजपारा स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में लगभग 25 करोड़ के बजट से बनने वाले किसाना मॉल बनने का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है।

फाइलें मंत्रालय में अटकी हुई है। किसान मॉल के तहत किसानों को एक ही जगह कृषि से संबंधित उपकरण, खाद, बीज, दवाएं उपलब्ध कराने का मकसद था। मॉल में पहले चरण में 50 दुकानें खोलने की योजना है। गौरतलब है कि कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कृषि मॉल खोलने की घोषणा की थी। शहर में राज्य का दूसरा किसान मॉल खुलने जा रहा है। गौरतलब है कि अब तक इसका कार्य शुरू हो जाना था, लेकिन अब तक शुरू नहीं हो पाया है। पिछले वर्ष दिसंबर में हुई बैठक में जिला प्रशासन ने मार्च से कार्य शुरू करने का आदेश दिया था। आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। चुनाव की वजह से किसान मॉल के लिए शहर को लंबा इंतजार करना पड़़ सकता है। जिले में कृषकों की कुल संख्या 2 लाख 4 हजार 259 है। किसानों को एक ही परिसर में सुविधाएं मिलने से राहत मिलेगी।

पुरानी कृषि उपज मंडी में चार एकड़ में मॉल तैयार किया जाना है। यहां बाउंड्रीवॉल तो बन गया है। शहर के व्यापारी भी किसाना मॉल बनने का इंतजार कर रहे हैं। यहां लगभग 25 दुकान कृषि उपकरण, बीज, खाद, दवाओं से संबंधित होगी। शेष दुकानों में अन्य सामग्री की बिक्री होगी। इसका मकसद छोटे किसानों को बाजार उपलब्ध कराना था।

* फसल के रोगों का उपचार

कृषि उपज मंडी के सचिव बीआर मंडई ने कहा कि फाइल फिलहाल मंत्रालय में हैं। आगामी दिनों में किसान मॉल का कार्य शुरू हो जाएगा। लगातार में किसान मॉल के लिए संपर्क में है। प्रक्रिया चल रही है।

Published on: