महासमुंद

लड़की ने कहा- मेरा पहले से ही है बॉयफ्रेंड, फिर लड़के की इस करतूत से मचा बवाल

प्रेमिका युवक ने अपनी प्रेमिका से छेड़छाड़ व परेशान करने का बदला लेने के युवक की हत्या कर दी।

2 min read
Aug 01, 2018
Boyfriend kill a man

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से छेड़छाड़ व परेशान करने का बदला लेने के युवक की हत्या कर दी। यह घटना तुमगांव थाना क्षेत्र की है। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी प्रेमिका से छेड़छाड़ व परेशान करने का बदला लेने के लिए युवक को मौत के घाट उतार दिया।

तुमगांव पुलिस को ग्राम कांपा कोडार नाले में एक 20 से 21 वर्षीय युवक की सड़ी गली लाश मिलने की सूचना 27 जुलाई को मिली थी। युवक के गले पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी थी। क्राइम ब्रांच की टीम व फारेंसिक टीम रायपुर को भी घटना की जानकारी दी गई। इसी बीच पुलिस ने मृत युवक की शिनाख्त तुमगांव के भाठापारा के भोला सेन पिता कार्तिक राम सेन (21)के रूप में की।

पुलिस जांच ने मृत युवक की शिनाख्ती के साथ ही जोर पकड़ा। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मामले में क्राइम स्क्वाड व तुमगांव थाना पुलिस की टीम को लगाया था। पुलिस ने जांच के शुरुआती दौर में पाया कि भोला सेन की हत्या दोहरे प्यार के चक्कर में की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पहने हुए कपड़े, घटना में प्रयुक्त हथियार, मोटर साइकिल जब्त किया है। पुलिस ने गजेंद्र साहू को संदेही मानते हुए पूछताछ के लिए बुलवाया था और पुलिसिया पूछताछ में गजेंद्र ने भोला की हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर ली। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गजेंद्र बंगलापारा तुमगांव का रहने वाला था, वह देवेंद्र नगर रायपुर के एक ऑटो सेंटर में मेकेनिक का काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक मृतक भोलाराम सेन को अंतिम बार मोटर साइकिल में गजेंद्र साहू के साथ देखा गया था।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद मिंज के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच प्रभारी सुभाष पवार, संजय सिंह, राजपूत थाना प्रभारी संदीप मांडले, नवधाराम खांडेकर, टीकाराम सारथी, प्रकाश नंद, श्रवण दास, सुधीर सिंह, मिनेश ध्रुव, आर कामता, चंप्लेश ठाकुर, छत्रपाल सिन्हा, संतोष संवरा, पंकज शर्मा, अजय जांगड़े रवि यादव द्वाराकी गई।

Updated on:
01 Aug 2018 04:51 pm
Published on:
01 Aug 2018 04:48 pm
Also Read
View All