महासमुंद

Heat Wave Alert: गर्मी के साथ-साथ बिजली से भी लोग हुए बेहाल, पसीने से तरबतर हुए लोग

Heat Wave Alert: प्रचंड गर्मी से सड़कें सुनसान हो रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दो डिग्री सेल्सियस और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उष्ण रात्रि की स्थिति होने की संभावना जताई है।

2 min read
Heat Wave Alert

Heat Wave Alert: नौतपा में आसमान से आग बरस रही है। सूर्य की किरणों ने लोगों को झुलसा कर रखा दिया है। नौतपा के चौथे दिन ने पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। कूलर व एसी भी हांफने लगे हैं। दिन व रात के तापमान ने लोगों को बैचेन कर दिया है।

गर्मी ने इतनी हालत खराब कर दी है कि कई लोग अब दोपहर में घरों से निकलना छोड़ दिए हैं। प्रचंड गर्मी से सड़कें सुनसान हो रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दो डिग्री सेल्सियस और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। इधर, दिन में तेज गर्मी के साथ-साथ मौसम विभाग ने उष्ण रात्रि की स्थिति होने की संभावना जताई है।

अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया है। इस कारण रात का तापमान भी लोगों को हलाकान कर रहा है। बिना कूलर व एसी के लोगों को नींद भी नहीं आ रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव के संकेत भी दिए हैं। इस साल तापमान बढ़ने का रिकार्ड टूट सकता है। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोग घरों व ऑफिसों में दुबके हुए हैं। बाहर धूप इतनी तेज है कि लोग हलाकान हो रहे हैं।

गर्मी बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। लोगों को पानी पीकर और भोजन कर ही धूप में निकलने की सलाह दी जा रही है। नौतपा 2 जून तक रहेगा। इधर, चार दिन में ही लोग हलाकान हो गए हैं। उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है।

शहरी क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से उपकरण भी खराब हो रहे हैं। लोड बढ़ने से बार-बार फाल्ट की शिकायतें भी आ रही हैं। भीषण गर्मी में रात में बिजली गुल होने से लोग अपने कॉलोनियों के बाहर भी घूमने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Published on:
29 May 2024 03:38 pm
Also Read
View All
Labour Job Update: छत्तीसगढ़ में अब मजदूरों को काम के लिए सड़कों पर खड़े होने जरुरत नहीं, सीधे फोन पर मिलेगा रोजगार

Weather Update: महासमुंद में धीमे मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 2025 में फिर भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, फसलों पर असर की आशंका

Government Services: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा RTO चक्कर, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंची सेवाएं

Chhattisgarh News: बैटरी बैंक बनेगा छत्तीसगढ़, निकेल तांबा और प्लेटिनम के मिले भंडार, बारिश के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता