महासमुंद

लोक सभा 2019: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के सामने नेताओं ने पेश की अपनी दावेदारी

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छग के सहप्रभारी चंदन यादव ने कांग्रेस भवन में मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

2 min read
Feb 20, 2019
lok sabha news
लोक सभा 2019: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के सामने नेताओं ने पेश की अपनी दावेदारी

महासमुंद. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छग के सहप्रभारी चंदन यादव ने कांग्रेस भवन में मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। चंदन यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव की खुशी को भूलकर अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। 11 लोकसभा सीट जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर पकड़ मजबूत करने के लिए कहा। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श भी किया और कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए।

चंदन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हमारे साथ रहे और हम सब की मेहनत से हमें प्रदेश में तीन चौथाई बहुमत प्राप्त हुआ। अब बारी हमारी है, राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ में 11 सीट में विजय दिलाकर प्रधानमंत्री बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत की वजह संगठन शक्ति, जनघोषणा पत्र, टिकट वितरण रही। जनघोषणा-पत्र में किया वादा भी हमने पूरा किया है। किसानों का कर्जा माफ कर दिया है। पहले कांग्रेस की परिस्थितियां ठीक नहीं थी, अब परिस्थति अनुकूल हो गई है। राज्य में सत्ता में आने के बाद अब केंद्र में भी सरकार बनाना है।

कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करें। कार्यकर्ताओं को प्रचार सामग्री आगामी दिनों में वितरित की जाएगी। नुक्कड़ सभाओं, खेल व कार्यक्रम आदि के माध्यम से भी कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं। जिले के नवनियुक्त प्रभारी कल्पना पटेल ने कहा कि जिले में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ मिलकर प्रयास कर पिछले चुनाव से मिली जीत को लोकसभा में बनाए रखेंगे। इस अवसर विधायक विनोद चंद्राकर, जिला अध्यक्ष आलोक चंद्राकर, पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, कल्पना पटेल, अनिता रावटे, वीरेंद्र शुक्ला, एजाज ढेबर, शमीम अख्तर, सेवन चंद्राकर, दाउलाल चंद्राकर, अंकित बागबाहरा, अमरजीत चावला, डॉ. रश्मि चंद्राकर, भागीरथी चंद्राकर, कोमल महानंद, निर्मल जैन, जावेद चौहान, महेंद्र साहू, विराज चंद्राकर, तरूण साहू उपस्थित थे। आभार हरदेव सिंह ढिल्लो ने किया।

इन्होंने की दावेदारी
लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी पेश करने वालों में मुख्य रूप से अग्नि चंद्राकर, गुरूमुख सिंह होरा, मकसूदन चंद्राकर, लेखराम साहू, अरूणा शुक्ला, पुखराज सिंह, चंद्रशेखर शुक्ला, भवानी शंकर शुक्ला, महेंद्र चंद्राकर, अनिता रावटे, अमरजीत चावला, डॉ. रश्मि चंद्राकर, भागीरथी चंद्राकर, शीला ठाकुर, विमल साहू, उषा पटेल, विपिन साहू, शैलेंद्र साहू आदि शामिल हैं। सभी दावेदारों ने एक-एक कर राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव से मुलाकात की।

विधानसभा जैसा दिखाएं उत्साह
विधायक विनोद चंद्राकर ने बैठक में कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई है। उसी तरह लोकसभा चुनाव में भी काम करना है। कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर इश्तियाक खैरानी, हेमसागर पटेल, लीलाकांत पटेल, अनंत सिंह वर्मा, अमृत पटेल, मनोरंजन भोई, संतोष पटेल, श्यामसुंदर ऐरन, कुलवंत सिंह खनूजा, देवेश निषाद आदि उपस्थित थे।

Published on:
20 Feb 2019 03:21 pm