8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Chhattisgarh News: महासमुंद के तुमगांव नगर पंचायत में बड़ा उलटफेर हुआ है। अध्यक्ष की पत्नी अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई। अध्यक्ष संगीता ने सदस्यता दिलाई..

less than 1 minute read
Google source verification
Chhattigarh News, chhattisgarh latest news

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कांग्रेस में हुई शामिल ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: महासमुंद जिले के तुमगांव नगर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब तुमगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष बलराम कांत साहू की धर्मपत्नी राधा साहू ने आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। राधा साहू के साथ क्षेत्र के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

इस महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर और जिला पंचायत सदस्य सृष्टि चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। ( Chhattisgarh News ) महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा और महासमुंद जिला अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव द्वारा राधा साहू और उनके समर्थकों को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में विधिवत शामिल किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

भाजपा ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी-सहप्रभारी बनाए

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की मंजूरी के बाद जारी आदेश में यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दिनेश कश्यप को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बस्तर विधानसभा क्षेत्र में श्रीनिवास राव मद्दी को प्रभारी तथा श्रीनिवास मिश्रा को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कोंटा विधानसभा के लिए रूपसिंह मंडावी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से क्षेत्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।