19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Monsoon Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, महासमुंद में अगले 2 दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Monsoon 2026: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से महासमुंद जिले में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
Google source verification
IMD Alert

IMD Alert: बारिश की चेतावनी (फोटो-पत्रिका)

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे झारखंड के आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से महासमुंद जिले में लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान रुक-रुककर हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने जिले के लिए अगले दो दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जिले में औसतन 26 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में अब तक 397.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है, जबकि 18 जुलाई तक औसतन 362 मिमी बारिश होती है। इस तरह इस बार सामान्य से करीब 9 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

सरायपाली और पिथौरा में सबसे ज्यादा बारिश

विकासखंडवार आंकड़ों के मुताबिक महासमुंद में 371.8 मिमी, सरायपाली में 505 मिमी, बसना में 352 मिमी, पिथौरा में 525.6 मिमी, बागबाहरा में 335 मिमी और कोमाखान में 294 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं 18 जुलाई को महासमुंद में 11 मिमी, सरायपाली में 36.1 मिमी, बसना में 35 मिमी, पिथौरा में 39.2 मिमी, बागबाहरा में 24.2 मिमी और कोमाखान में 13.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

किसानों को राहत, कृषि कार्यों में आई तेजी

लगातार हो रही बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। अच्छी वर्षा के कारण खरीफ फसलों की बुवाई और अन्य कृषि कार्यों में तेजी आई है। इस वर्ष सबसे अधिक बारिश सरायपाली विकासखंड में दर्ज की गई है, जहां सामान्य से करीब 45 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। वहीं महासमुंद, पिथौरा और बागबाहरा में भी औसत से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

तीन मौसम सिस्टम से बढ़ी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, झारखंड और उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण तथा ओडिशा से पश्चिम बंगाल तक फैली द्रोणिका के प्रभाव से जिले में अगले दो दिनों तक मध्यम बारिश (Monsoon) की संभावना बनी हुई है।

बारिश से सड़कें बदहाल, किसानों को दी गई सलाह

लगातार बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर जलभराव और गड्ढों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक आर.एल. शर्मा ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम साफ होने पर ही सुबह या शाम के समय निंदानाशक का छिड़काव करें। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।