महासमुंद

Gas crisis: महासमुंद में गैस संकट, डीएसी नंबर बना जी का जंजाल, एजेंसियों के काटने पड़ रहे हैं चक्कर

Gas crisis: महासमुंद में गैस सिलेंडर संकट से उपभोक्ता परेशान हैं। डीएसी नंबर तीन-चार दिन में कैंसिल होने और होम डिलीवरी में देरी से लोगों को गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
2 min read
Aug 30, 2026
People waiting in line for gas
गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे लोग (photo Patrika)

Gas Crisis in CG: महासमुन्द ME घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उत्पन्न समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। डीएसी नंबर के बिना सिलेंडर नहीं मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर गैस बुकिंग के बाद आने वाले डीएसी नंबर (डिलीवरी आथाराइजेशन कोड) तीन से चार दिन के भीतर सिलेंडर डिलीवर हुए बिना कैंसिल हो रहा है। जिसके कारण उपभोक्ता को गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं या दोबारा गैस एजेंसी के नंबर पर मिसकॉल करना पड़ रहा है।

सिलेंडर के लिए चक्कर काटने पड़ रहे

मोबाइल से निर्धारित नंबर पर मिस कॉल करने के बाद डीएसी नंबर जारी किया जाता है, लेकिन घरों में होम डिलीवरी 10 से 15 दिनों के भीतर भी नहीं होने से उपभोक्ता गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं। पर्ची कट भी जाए तो सिलेंडर के लिए अगले दिन चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उसके बाद भी डीएसी नंबर दिखाना पड़ रहा है, जिनके मोबाइल पर दोबारा डीएसी नंबर नहीं आ रहा है ऐसे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। डीएसी नंबर नहीं होने पर सिलेंडर भी नहीं दिया जाता है। हर दिन एजेंसियों के पास लोग सिलेंडर लगाकर कतार में खड़े होकर इंतजार करते हैं, गाड़ी नहीं आने की सूचना पर फिर से मायूस होकर चले जाते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर से मिट्टी के चूल्हे जलने शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर से मिट्टी के चूल्हे जलने शुरू हो गए हैं। लकड़ी जलाकर भोजन पकाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होम डिलीवरी नहीं हो रही है। लोगों को एक दिन पर्ची कटाने और दूसरे दिन सिलेंडर लेने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। गैस एजेंसी संचालक स्वप्निल महोबिया ने बताया कि कंपनी से ही ऐसा हो रहा है कि तीन दिन के भीतर ही ऑर्डर कैंसिल हो रहा है, लेकिन एजेंसी में उसे फिर से जनरेट किया जाता है और कोई समस्या नहीं हो रही है।

डीएसी कैंसिल होने से हो रही समस्या

लाफिनखुर्द के केजूराम ने बताया कि वे बरोंडाबाजार स्थित एक गैस एजेंसी से सिलेंडर लेते हैँ, तीन दिन के भीतर डीएसी कैंसिल हो गया, इसके बाद छुट्टी होने के चलते दो दिन से भटक रहे हैं। मेरे पास कीपेड मोबाइल है, जिसमें मैसज भी सही समय पर नहीं आता है। नेवन ने बताया कि उनका डीएससी नंबर भी कैंसिल हो गया था, जिसके कारण परेशानी हुई। रमनटोला निवासी सुमिता साहू ने बताया कि होम डिलीवरी हुए बिना ही ऑडर कैंसिल हो गया।

आए दिन सर्वर डाउन

आए दिन गैस एजेंसी में सर्वर डाउन रहता है। इसके कारण लोगों को डीएसी नंबर दोबारा लेने में परेशानी होती है। गाडिय़ां समय पर घरों में नहीं आती है। लोग सिलेंडर के लिए कतार में खड़े हो जाते हैं, कई बार कीपेड मोबाइल में डीएसी नहीं आता है, जिसके कारण लोग परेशान है। सिलेंडर डिलीवरी के दौरान भी डीएसी नंबर पूछा जाता है, इसके बाद ही सिलेंडर दिया जाता है।

Updated on:
30 Aug 2026 12:43 pm
Published on:
30 Aug 2026 12:41 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Monsoon 2026: महासमुंद की खुशखबरी- ट्रिपल सिस्टम से मानसून कोटा पूरा, केशवा जलाशय 6 साल बाद ओवरफ्लो की राह पर

सांपों का ‘साइलेंट अटैक’, किसी को सोते समय तो किसी को काम करते हुए काटा, महासमुंद में 50 से अधिक सर्पदंश के मामले

Chhattisgarh News: पनीर के बाद अब मिठाइयों पर नजर, रक्षाबंधन पर पहले बिकेगी, फिर 14 दिन बाद खुलेगा शुद्धता का राज!

कहां से आ रहा पनीर, कहां जा रहा? ऐसे खुलेगा एनालॉग पनीर के नेटवर्क का राज, महासमुंद में सप्लाई चेन तोड़ने की तैयारी

गैस संकट से जूझ रहा महासमुंद, एजेंसियों के बाहर खाली सिलेंडर लेकर लग रही कतार, गांवों में फिर जले मिट्टी के चूल्हे