महासमुंद

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पांच युवक कार में फंसे, दो की निकली लाश, तीन रायपुर रेफर

राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 5:02 PM IST
road accident in mahasamund

महासमुंद/पिथौरा. राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। कार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना लगभग 11.45 की बताई जा रही है। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है तथा ट्रक को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार विकासखंड के ग्राम पिरदा से पांच लोग कार क्रमांक 4730 में सवार होकर रायपुर जा रहे थे। पिथौरा पहुंचने के लगभग 2 किमी पहले टप्पा गुरुद्वारा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक क्रमांक ओडी 29 सी 8867 ने उक्त वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार कौशल पटेल पिता सदानंद पटेल (50) पिरदा एवं भुवन लाल नायक पिता शंकरलाल नायक (30) ग्राम छाता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एतेराम पटेल, पूरन पटेल, परमानंद नायक को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से इन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Read More: राज्योत्सव में सीईओ से भिड़ गए डीईओ व एमआईएस प्रशासक, कहा- शिक्षा विभाग में हो रहे गलत काम- देखें वीडियो

ट्रैक्टर ने बाइकसवार युवक को कुचला
बीते 2 नवम्बर गुरुवार की रात तकरीबन सवा सात बजे हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया गया है कि ग्राम भंवरपुर से दो किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मुड़ीडीह के पास 2 नवम्बर की रात तकरीबन सवा सात बजे भंवरपुर से बाइक से अपने गांव जा रहे युवक और विपरीत दिशा ग्राम उड़ेला की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। युवक बाइक और ट्रैक्टर के बीच फंस गया, जिसे रौंदता हुआ ट्रैक्टर आगे बढ़ गया तथा चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने तत्काल 108 को फोन किया तथा पुलिस चौकी भंवरपुर में भी सूचना दी।

Published on: