महासमुंद

झाड़ियों में ढंकी मिली युवक की लाश, हत्यारे ने पहचान छुपाने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

एक पुलिया के नीचे झाडिय़ों में छिपी युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 11:38 AM IST
crime news
झाड़ियों में ढंकी मिली युवक की लाश, हत्यारे ने पहचान छुपाने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सांकरा थानांतर्गत ग्राम बड़ेलोरम के पास एक पुलिया के नीचे झाडिय़ों में छिपी युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही सांकरा पुलिस, फोरेंसिक एवं डाग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस शव को देखकर प्रथम दृष्टया हत्या मान रही है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि पीएम के बाद और स्पष्ट हो जाएगा। देर शाम तक शव की शिनाख्ती नहीं हो पाई थी।

सांकरा थाना प्रभारी अनिल पालेश्वर ने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि बड़ेलोरम के पास पुलिया के नीचे एक युवक की लाश झाडिय़ों में ढंकी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने जब शव को पुलिया से बाहर निकाला तो, देखा कि गमछे से युवक के गले को बांध दिया गया है। नांक में खून और जीभ बाहर है। शव देखकर ऐसा प्रतीत होता है, कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाकर मार दिया गया है। अज्ञात लोगों ने साक्ष्य छुपाने के डर से शव को पुलिया के नीचे झाडिय़ों से ढंक दिया है।

मृतक नीले रंग का लोवर व आसमानी रंग का शर्ट पहना हुआ है। शव की शिनाख्ती के लिए पुलिस ने आसपास गांवों में पूछताछ की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। पालेश्वर ने बताया कि सांकरा क्षेत्र से लगे ओडिशा के गांवों में इसकी पूछताछ की जाएगी। शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या दूसरे स्थान पर करने के बाद यहां पुलिया के नीचे छुपाया गया है। मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष है।

बारनवापारा. कोठारी परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 164 परसापानी टेड़वा नाला के समीप एक अज्ञात महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली। लाश करीब 15 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस को शव के पास से दो बालिका एवं एक बालक की फोटो और किसी का आधार कार्ड भी मिला है। इधर, पुलिस शव को विक्षिप्त महिला का होना बता रही है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार कोठारी वन अभयारण्य में एक महिला की लाश को वन विभाग के मैदानी अमले ने देखा। इसकी सूचना वनरक्षक एके वर्मा ने बया पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने बताया कि कीड़े लग जाने के कारण शव की पहचान करने में मुश्किल हो रही है। वहीं महिला की आयु ३०-३५ की बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने प्लास्टिक की कुछ बोरियों में पहनने के कपड़े के अलावा तीन पासपोर्ट फोटो व आधार कार्ड बरामद किया है। आधार कार्ड में लाला राम निषाद पिता पलटू राम निषाद ग्राम पटपरपाली विकासखंड पिथौरा उल्लेखित है। घटनास्थल पर एएसआई उत्तम कुमार साहू, अरुण कुमार बघेल, शिव कुमार के अलावा वन विभाग के डिप्टी रेंजर केपी डहरिया, एके वर्मा, जेके बांधे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Updated on:
23 Sep 2018, 11:38 AM IST
Published on: