महासमुंद

अगर आपने लिया है उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर, तो अब मिलेगी ये नई सुविधा

उज्ज्वला गैस कनेक्शन में लिए कनेक्शन को रिफिल करवाने के लिए लोगों को अब दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा।

2 min read
Apr 20, 2018
lpg

महासमुंद. उज्ज्वला गैस कनेक्शन में लिए कनेक्शन को रिफिल करवाने के लिए लोगों को अब दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। गैस रिफलिंग की सुविधा के लिए गैस एजेंसी अब एक मोबाइल वैन चलाएगी। ये वैन गांवों में लगने वाली साप्ताहिक हाट-बाजार के दिन पहुंचेगी। विभाग इसके लिए तैयारी में जुटा है। जल्द ही यह सुविधा लोगों को मिलने वाली है। हाट बाजार के अलावा एक निर्धारित दिन में भी इस वैन को गांवों में घुमाया जाएगा।

ग्रामीण महिलाओं को धुंए से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत हुई है। इसके तहत जिले में करीब 1 लाख 17 हजार लोगों को योजना के तहत गैस का वितरण किया जा चुका है। लक्ष्य का करीब 10-95 प्रतिशत गैस कनेक्शन का वितरण कर दिया गया है। शिविरों में भी गैस कनेक्शन बांटा जा रहा है। लेकिन लोग कनेक्शन लेने के बाद रिफलिंग के लिए परेशान होते हैं। रिफलिंग को लेकर कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं।

अब लोगों को गैस रिफलिंग कराने के लिए एजेंसी जाने के बजाए गांव में लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजार में रिफलिंग की सुविधा मिलेगी। जिले में करीब 13 गैस एजेंसी संचालित हैं। एजेंसी संचालकों को प्रशासन की ओर से जल्द ही गैस रिफलिंग के लिए हाट बाजार में चलित वाहन के माध्यम से गैस रिफलिंग की सुविधा मुहैया कराने के आदेश दिए जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों में पहले एक कलस्टर बनाया जाएगा।

इसके बाद जिस दिन हाट बाजार लगता है उस दिन से वहां चलित वाहन काम करेगा। वहीं दूसरी ओर गांवों में संचालित उचित मूल्य की दुकान में लोग इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते है। वहां लोगों का पूरा विवरण रहेगा और रिफलिंग के लिए तय राशि लेकर उसकी बुकिंग संबंधित एजेंसी में करेगा।

रिफिलिंग के लिए नहीं है पैसे

एजेंसी के माध्यम से योजना के तहत गरीब महिलाओं को 200 रुपए में गैस सिलेंडर का वितरण किया गया है, लेकिन रिफलिंग के लिए 7 सौ रुपए देना पड़ रहा है। जबकि यह योजना गरीबों के लिए है। ऐसे में जिनको यह सुविधा मिली है, उनके पास रिफलिंग कराने के पैसे भी नहीं है। हर माह 7 सौ रुपए में रिफलिंग कराना उन्हें मुश्किल लग रहा है। इसलिए लोग गैस सिलेंडर तो ले रहे है, लेकिन रिफलिंग कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं।

लोग चाहे हाट बाजार में गैस रिफलिंग कराए या उचित मूल्य की दुकान में रजिस्टे्रशन दोनों ही स्थिति में एक-एक रजिस्टर मेन्टेन कराना होगा। इस रजिस्टर में लोगों के पूरे विवरण के साथ रिफलिंग की जानकारी दर्ज होगी।यह व्यवस्था किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए की गई है।

जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि मोबाइल वैन की सहायता से जल्द ही उज्जवला योजना के तहत लिए गए गैस कनेक्शन हितग्राहियों को रिफलिंग की सुविधा मिलने वाली है। सप्ताह में लगने वाली हॉट बाजार में रिफलिंग का कार्य संचालित किया जाएगा।

Published on:
20 Apr 2018 02:51 pm
Also Read
View All
Labour Job Update: छत्तीसगढ़ में अब मजदूरों को काम के लिए सड़कों पर खड़े होने जरुरत नहीं, सीधे फोन पर मिलेगा रोजगार

Weather Update: महासमुंद में धीमे मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 2025 में फिर भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, फसलों पर असर की आशंका

Government Services: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा RTO चक्कर, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंची सेवाएं

Chhattisgarh News: बैटरी बैंक बनेगा छत्तीसगढ़, निकेल तांबा और प्लेटिनम के मिले भंडार, बारिश के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता