महासमुंद

पसंद नहीं आया बेटी के बॉयफ्रेंड का घर आना, गुस्से में आकर पिता ने उठा लिया ऐसा खौफनाक कदम….

एक युवक को उपहार लेकर प्रेमिका के घर जाना महंगा पड़ गया। लड़की के माता-पिता दोनों को एक साथ देख गुस्से में आ गए और...
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 3:41 PM IST
dead body in railway track

महासमुंद. एक युवक को उपहार लेकर प्रेमिका के घर जाना महंगा पड़ गया। लड़की के माता-पिता दोनों को एक साथ देख गुस्से में आ गए और युवक को मौत के घाट उतार दिया। फिर लाश रेलवे टै्रक पर फेंक दी। एक महीने के बाद पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझा ली है।

पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़की के माता-पिता को धारा 302, 211, 34 के तहत गिरफ्तार किया है। एसडीओपी टीटी टाटिया ने हत्या का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 23 मार्च की सुबह ग्राम पतेरापाली रेलवे ट्रैक पर बागबाहरा के हीरालाल मांझी की लाश मिली थी। कोतवाली पुलिस ने प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर शव को पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने जब शव देखा तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पुलिस को पहले ही संदेह था।

बाद में पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि हीरालाल की मौत ट्रेन से कटकर नहीं हुई थी, बल्कि किसी ने उसके सिर पर वार किया था, जिससे उसकी मौत हुई है।रिपोर्ट आने के बाद क्राइम ब्रांच एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच शुरू की। इस दौरान टीम को पता चला कि मृतक हीरालाल का महासमुंद के एक युवती के साथ प्रेम संबंध है। टीम युवती से पूछताछ की तो, पता चला कि उसके माता-पिता ने हीरालाल की हत्या की है। टीम ने युवती के माता-पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो, अपराध स्वीकार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मृतक 22 मार्च की रात उनकी बेटी से मिलने उनके घर आया था। रात में आवाज आने पर युवती की मां छत पर गई तो दोनों साथ थे। इस बात की जानकारी युवती के पिता को दी। माता-पिता दोनों छत पर गए। युवती के पिता ने पास में पड़े लोहे की राड़ से युवक के सिर पर वार कर दिया। भागने के प्रयास में था कि वह छत से नीचे गिर गया। युवती के माता-पिता नीचे आकर देखे तो हीरालाल की मौत हो गई थी।

युवती के माता-पिता हत्या के आरोप से बचने और आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए मृतक के शव को रात में ही बाइक पर लादकर ग्राम पतेरापाली गए और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। वहां से वापस घर आकर छत व रॉड में लगे खून के दाग और कपड़े को धो दिया। इधर, 23 मार्च की सुबह ट्रेन के चालक ने महासमुंद स्टेशन के ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी दी। यह जानकारी तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची। शव की शिनाख्त बागबाहरा के हीरालाल मांझी के रूप में की गई।

Published on: