CG Crime: गांजा ओडिशा के सोनपुर जिले से मुंबई ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जांच में जम्मू, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के लोगों की संलिप्तता सामने आई है।
CG Crime: सरायपाली के सिंघोड़ा पुलिस ने एक ट्रक से 312.590 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 56 लाख 34 हजार 500 रुपए बताई गई है। इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लेकर तस्कर महाराष्ट्र जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित रेहटीखोल के पास नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद बताए गए नंबर का ट्रक पहुंचा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में रखी बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। ट्रक में सवार चालक इम्तियाज खान (कर्नाटक) और सह-चालक रवि प्रकाश राउतकर (बालाघाट, मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि गांजा ओडिशा के सोनपुर जिले से मुंबई ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जांच में जम्मू, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जिससे यह संगठित अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह प्रतीत होता है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बता दें कि पिछले तीन महीनों में जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ 68 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 4,681.110 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और 181 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 49 आरोपी छत्तीसगढ़ के और 132 अन्य राज्यों के हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रणनीति बनाई और रेहटीखोल के पास एनएच-53 पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की गयी। कुछ ही देर में संदिग्ध ट्रक पहुंचा जिसे पुलिस ने उसे रोका और गहन तलाशी ली. ट्रक के पीछे फैक्ट्री के लिए केमिकल के नीचे रखी बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया. जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 56 लाख रुपए आंकी गई है. गांजा मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक चालक और उसके साथी को तुरंत अरेस्ट कर लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर ओडिशा के बरहमपुर से तीन अन्य आरोपियों जियाउल हक, नदीम अंसारी और सुखविंदर उर्फ बुलबुल को गिरफ्तार किया। ये सभी गांजा सप्लाई, परिवहन और खरीदारों से संपर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। जांच में गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला होना सामने आया है।