
महराजगंज. डीएम कार्यालय में तैनात बाबू को युवती से रेप के आरोप में दिल्ली पुलिस शनिवार को गिरफ्तार कर साथ ले गई।कचहरी में इस मामले से हडकंप मच गया। कलेक्ट्रेट में सादे ड्रेस में पहुंची दिल्ली पुलिस ने पहले बाबू के बारे में जानकारी हासिल की। आरोपी बाबू के बारे में पूरा ब्योरा हासिल करने के बाद दिल्ली पुलिस ने बाबू पर हाथ डाला।
बाबू के दबोचे जाने के बाद कार्यालय के कर्मी दफ्तर छोड इधर उधर चले गए और इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चा करते रहे। दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर बाबू को सीधे कोतवाली ले गई। जहां औपचारिकता पूरी करने के बाद साथ ले गई।
यह मामला वर्ष 2013 का है। डीएम कार्यालय में तैनात बाबू बेद प्रकाश मिश्र पर दिल्ली की रहने वाली एक यवुती ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया । बताया गया की अक्टूबर वर्ष 2012 में दिल्ली की रहने वाली युवती पारिवारिक मामले के सिलसिले में दिल्ली से लखनऊ हाई कोर्ट में आई हुई थी। यहीं पर बाबू बेद प्रकाश मिश्र से उसकी मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद उसने युवती का नंबर लिया।
इसके बाद युवती दिल्ली चली गई। फिर बाबू ने फोन कर उसे झांसा दिया की उसकी समस्या का समाधान करा दूंगा। उससे मिलने के लिए उसे लखनऊ के होटल में बुलाया। यहां तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन वर्ष 2013 के शुरूआत में उसने एक बार फिर युवती को बुलाया और आरोप के मुताबिक उसके साथ होटल में रेप किया। बताया जाता है कि आरोपी बाबू द्वारा युवती को धमकी दिया जाता रहा कि अगर यह जानकारी किसी को देगी तो उसकी आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल कर दी जाएगी।
युवती खामोश रही और बाबू की हरकतें जारी रही। जब हद हो गई तो युवती ने हिम्मत दिखाई और दिल्ली में भजनपुरा थाने में आरोपी बाबू के खिलाफ 21 सितंबर 2017 को रेप का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद आरोपी बाबू को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस के भजनपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह और सिपाही सचिन शनिवार को महराजगंज डीएम कार्यालय पहुंचे।
यहां से बाबू को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया। यहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हे दिल्ली साथ ले गई। कोतवाल सदर रामदवन मौर्यने बताया कि रेप के मामले में आरोपी कलेक्ट्रेट में तैनात बाबू बेद प्रकाश मिश्र को दिल्ली पुलिस साथ ले गई है। मामला दिल्ली के भजनपुरा थाने में दर्ज है।