महाराजगंज

नाबालिग लड़की के साथ बुजुर्ग मौलाना कर रहा था ऐसा अश्लील काम, किसी ने VIDEO वायरल कर दिया, उसके बाद…

वीडियो में नाबालिग बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने वाले मौलाना के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर।

2 min read
मौलाना का अश्लील वीडियो वायरल

महराजगंज. कठुआ गैंगरेप, बिहार रेप और उन्नाव गैंगरेप का हंगामा और बवाल अभी थमा भी नहीं कि एक और नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील और घिनौने काम का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग मौलाना एक नाबालिग बच्ची के साथ जिस तरह का घिनौना काम करता दिख रहा है वह लिखा नहीं जा सकता। वीडियो वायरल होने के छह दिन बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग मौलाना के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। अब वीडियो में दिख रही पीड़ित बच्ची और उसके घरवालों की तलाश की जा रही है।

मामला महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक बुर्जुग के खिलाफ नाबालिग बच्ची के साथ घिनौना कृत्य करने के मामले में पुंरदरपुर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने भी आरोपी से पूछताछ की जिसमें वह खुद को निर्दोष बताता रहा। एसपी ने पुरंदरपुर थाने की पुलिस को पीड़िता के परिजनों को तलाश कर उसके बयान के आधार पर आरोपी पर वैधानिक कार्यवाई करने का निर्दश दिया है।


छह दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित रूप से थाना क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा टोला छोटी इटहिया के रहने वाले 65 साल के हाजी अब्दुल अजीज एक नाबालिग बच्ची के साथ घिनौनी हरकत कर रहा है। वीडियो पूरे इलाके में तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडीओ की खबर पुरंदरपुर पुलिस से होते हुए एसपी तक पहुंच गई। एसपी के आदेश पर पुरंदरपुर थाने की पुलिस वायरल हुए वीडीओ को लेकर आरोपी की तलाश में जुट गई और उसे शुक्रवार को देर रात उसके घर से हिरासत में ले लिया।

एसओ आरके सिंह ने स्वय वादी मुकदमा बन कर बुर्जुग के खिलाफ 376 डी आईपीसी, 3/4 पाक्सो व 67आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की। कथित रूप से बुजुर्ग हाजी के वायरल हुए घिनौने वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।एसपी ने इस मामले में पुरंदरपुर पुलिस को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
by Yashoda Srivastava

ये भी पढ़ें

महराजगंज सीट पर पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली परिवार को मिल सकता है बसपा का टिकट
Updated on:
14 Apr 2018 10:37 pm
Published on:
14 Apr 2018 10:28 pm
Also Read
View All