महाराजगंज

यूपी में बालू खनन माफिया एसडीएम पर हमला, गाड़ी से कुचलने की कोशिश

महराजगंज में अवैघ खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए एसडीएम को कुचलने की कोशिश।

2 min read
Truck
ट्रक

महराजगंज. शासन के निर्देशानुसार रविवार को एसडीएम फरेंदा आरबी सिंह व सीओ गौरव त्रिपाठी के नेतृत्व मे अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान माफियाओं ने एसडीएम को भी कुचलने का प्रयास कर प्रशासन तंत्र को चुनौती दी।किसी तरह खेत मे भाग कर एसडीएम ने जान बचाई। पुलिस ने बालू के चार माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदी वाहन को पकड़ लिया।


एसडीएम राधे श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि अवैध बालू खनन की सूचना पर रविवार को शाम साढ़े छह बजे के करीब फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाढ़ा सहित अगल बगल के गांवों में छापेमारी करने पहुंचे। जहां बालू माफिया ट्रैक्टर ट्राली पर लदी बालू लेकर आ रहे थे। एसडीएम ने बालू लदे वाहनों को रोकने के लिए कहा लेकिन चालक एसडीएम को ही कुचलकर भागने का प्रयास किया।

इस घटना से घबड़ाए एसडीएम चकरोड से खेत में भाग कर अपनी जान बचाई। उसके बाद पुलिस फोर्स ने पूरे गांव मे घूम कर बालू के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की। जिसमे दो बालू लदी ट्रैक्टर टाली व एक सिर्फ ट्राली सहित चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह,एसओ सत्येन्द्र सिंह,सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।


बता दें कि बालू घाट का ठेका बंद होने के नाते चोरी छिपे बालू माफिया सक्रिय हैं।जिले को स्पर्श करने वाली नदी त्रिमुहानी,महाव'डंडा तथा रोहिन आदि नदीयों से अवैध बालू खनन निर्वाध जारी है।अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने खनन अधिकारी समेत जिले के सभी एसडीएम और सीओ को छापेमारी कर बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।इसी निर्देश के पालन के क्रम में रविवार को एसडीएम फरेंदा ने बालूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने निकले थे कि उन्हें ही कुचलने का प्रयास किया गया। एसओ फरेंदा ने बताया कि चार बालू माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
by Yashoda Srivastava

Updated on:
25 Feb 2018 09:09 pm
Published on:
25 Feb 2018 08:36 pm