महाराजगंज

मुलायम सिंह यादव के फैसले के बाद शिवपाल ने निकाला प्लान B, समाजवादी पार्टी से तोड़ेंगे नेता

प्लान बी के तहत शिवपाल सिंह यादव के टारगेट पर हैं समाजवादी पार्टी के जनाधार वाले नेता।
3 min read
• •
Updated: 26 Sep 2018, 1:18 PM IST
Shivpal Singh Yadav
शिवपाल सिंह यादव

यशोदा श्रीवास्तव

महराजगंज.शिवपाल सिंह यादव के सुक्युलर मोर्चा से आस लगाए लोगों का मानना है कि अब उन्हें अपनी नई राजनीतिक पारी के खुल कर खेलने का मौका मिल गया है। भाई भतीजे का मोह त्याग कर कड़े फैसले लेने होंगे तभी उनकी नवगठित पार्टी मजबूत हो सकेगी।

दरअसल शिवपाल अभी तक बड़े भाई मुलायम सिंह को लेकर आशावान्वित थे। उन्हें यकीन था कि मुलायम का आर्शिवाद उनके साथ है लेकिन दिल्ली के जंतर मंतर पर सपा से जुड़े युवाओं की रैली में मुलायम का पुत्र अखिलेश के साथ गर्मजोशी से शिरकत शिवपाल की आशाओं को तार तार कर दिया। मुलायम अंततः संतत प्रेम से आगे निकल पाने की स्थित में नहीं है। इसी के साथ यह भी स्पष्ट हो गया कि मुलायम अखिलेश के अंर्तद्वंद में दिखावे के लिए मुलायम शिवपाल के साथ थे, उनका अंतरिक मन पुत्र अखिलेश के साथ ही जुड़ा रहा जो स्वाभाविक भी है। अब इस बात की चर्चा करना कि मुलायम ने शिवपाल को मजधार में छोड़ दिया, गलत है। ऐसा नहीं है कि शिवपाल जंतर मंतर के मंजर से अनजान थे,दरअसल वे यही चाहते थे कि मामला आर पार हो जाय सो हो गया। अब शिवपाल के सामने अनिर्णय और असमंजस की स्थित नहीं है।

सपा में मुलायम और अखिलेश के बीच जो दिखावे में तनातनी का माहौल पैदा किया गया था उसका पटाक्षेप हो चुका है। सपा दो फांड़ हो चुकी है। देखना है कि दोनों में स्व्यं को मजबूत कौन सिद्ध कर पाता है। पिता पुत्र की जोड़ी या अकेले मैदान में उतरे शिवपाल? फिलहाल यह तय है कि पश्चिमी यूपी हो या पूर्वी यूपी शिवपाल के समर्थक हर जगह मौजूद हैं। शिवपाल राजनीति का हर वह दांव बखूबी जानते हैं जो मुलायम सिंह जानते हैं। आखिर शिवपाल को राजनीतिक प्रशिक्षण उन्हीं से मिला है। अखिलेश तो बहुत बाद में प्रकट हुए।

पूर्वांचल में होगा शिवपाल का जोर

सपा से अलग होकर शिवपाल का सारा जोर पूर्वांचल पर होगा। इसी वजह से उन्होंने पहले चरण में इसी क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। आजमगढ़ में माफिया डान अबूसलेम के भाई को कमान सौंप कर शिवपाल ने सबसे पहले मुलामय के गढ़ में ही उन्हें चुनौती दी है। आजमगढ़ मंडल में सपा के कई नामचीन नेता शिवपाल का दामन थाम सकते हैं। इसमें कई पूर्व विधायक और पूर्व जिलाध्यक्षों के नामों की चर्चा है। इसी तरह गोरखपुर मंडल से भी कई पूर्व विधायकों को शिवपाल के साथ जोड़े जाने की तैयारी कर ली गई। महराजगंज जिले में तो सपा के कई बड़े नेता शिवपाल के संपर्क में लगातार बने हुए हैं।

इधर मुलायम की राह स्पष्ट होते ही शिवपाल का दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने की खबर के बाद सपा के तमाम नेताओं को कांगे्रस से उनके मार्चे के गठबंधन की संभावना दिखाई देने लगी है। इस वजह से भी पूर्वांचल के कई सपा नेता शिवपाल के संपर्क में आ गए हैं। पूर्वांचल के जिलों में संभावित जिलाध्यक्षों की सुची भी करीब करीब तैयार है। इस सूची में वे तमाम नाम हैं जो सरकार के वक्त में शिवपाल के ही नजदीक रहे हैं। इसमें कई तो दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री तक हैं। ऐसे नामों में बनारस की रूबी श्रीवास्तव का नाम लिया जा सकता है। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ शिवपाल ने मंडलवार जातिय संगठन खड़ा करने की रणनीति तय की है। दशहरे बाद मंडल वार जातिय सम्मेलन करने की योजना है।

मोर्चे के प्रमुख रणनीतिकार दीपक मिश्र पूर्वांचल में शिवपाल के पांव जमाने का तानाबाना बुन रहे हैं। जातिय आधार पर बाहुल्यतावादी सवर्ण जातियों को भी मोर्चे में प्रमुख ओहदा दिए जाने की योजना है। बलिया गाजीपुर मउ में भुमिहारों को जोड़ने के लिए प्रयास शुरू किया जा चुका है। वहीं आजमगढ़ जौनपुर में यादवों को साथ रखने पर जोर है। बनारस, मीरजापुर भदोही चंदौली में पटेल कुर्मियों के साथ अन्य पिछड़ों को जोड़ने की रणनीति बन रही है तो गोरखपुर मंडल में ब्राम्हणों और ठाकुरों पर शिवपाल की नजर है। मोर्चे से जुड़े एक नेता की मानें तो सपा के संगठन में यादवों को तरजीह दी जाती रही है जबकि मोर्चे के संगठन में स्थानीय समीकरण और जातिय वाहुल्यता को प्रमुुखता दी जाएगी। कहा कि पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में उसे ही संगठन की कमान सौंपी जाएगी, जिले में जिस जाति की बाहुल्यता होगी।

Updated on:
26 Sep 2018, 1:18 PM IST
Published on: