महाराजगंज

पीेएम मोदी के दौरे से पहले ही नेपाल प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती, बढ़ते नशे के काराबोर पर उठाया बड़ा कदम

11 मई को नेपाल जा रहे प्रधानमंत्री के समक्ष यह मामला उठ सकता है

2 min read
petrol diesel

महाराजगंज. नेपाल सीमा के भारतीय भू-भाग पर व्यापक पैमाने पर चल रहे नशीले दवाओं के अवैध कारोबार से नेपाल सरकार की चिंता स्वाभाविक है। इस कारोबार का दायरा सीमित न होकर संपूर्ण नेपाल सीमा पर है। नेपाल के एक आर्थिक समीक्षक की मानें तो भारत नेपाल सीमा पर नशीले दवाओं का अवैध कारोबार प्रतिदिन करीब पाच करोड़ का है।

नशे के इस धंधे का कुप्रभाव नेपाल के युवा पीढ़ी पर तेजी से पड़ रहा है। इससे चिंतित नेपाल सरकार ने अपने सीमायी जिला प्रशासन को भारतीय सीमायी जिला प्रशासन के साथ बैठक कर इस स्याह कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किया है। नेपाल उच्च प्रशासन के सूत्र के मुताविक 11 मई को नेपाल जा रहे प्रधानमंत्री के समक्ष यह मामला उठ सकता है। लगता है कि दोनों देशों के सरकारों के बीच इस मुद्दे के उठने की भनक से नेपाल सीमा के भारतीय क्षेत्रों का जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। महराजगंज के डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने स्वास्थ महकमा को इस पर हर हाल अंकुश लगाने का निर्देश जारी किया है।

इसी क्रम में ड्रग्स विभाग ने गुरुवार से नेपाल सीमा पर कसबों और ग्रामीण इलाकों में जगह जगह स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। विभाग अवैध व संदिग्ध मेडिकल स्टोरों को चिन्हित कर रहा है। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चकदह में अवैध रूप से चला रहे एक मेडिकल स्टोर पर ड्रग्स विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब दो लाख रूपये से अधिक की नशीली दवा बरामद की है। मेडिकल स्टोर संचालक को ड्रग्स टीम ने हिरासत में लेकर नौतनवा पुलिस को सौंप दिया है।

गुरुवार की दोपहर को जिला अधिकारी महाराजगंज के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के क्रम में छापामारी कर कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले व्यक्ति सर्वजीत विश्वास के पास किसी तरह के लाइसेंस नहीं मिले। अवैध रूप से मेडिकल स्टोर संचालित करने के आरोप में ड्रग्स अधिकारियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया । नौतनवा पुलिस ड्रग्स अधिकारी अशोक चौधरी के तहरीर पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ ड्रग्स अधिनियम सहित विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

जब मेडिकल स्टोर बदल गया परचून की दुकान में

नेपाल सीमा पर अवैध मेडिकल स्टोरों से नशीले दवा का कारोबार करने वाले कम चालाक नहीं होते।जांच पड़ताल व छापेमारी की कारवाई की सूचना पर वे अपने दुकान का नक्शा ही बदल देते हैं।पिछले दिनों नौतनवा के सीओ और एसडीएम ने मेडिकल की दो दुकानों को पकड़ा था और उसके संचालक को पुलिस को सौंप दिया।अगली कारवाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिया गया।दूसरे दिन जब ड्रग इंस्पेक्टर जांच के लिए गया तो वहां का नजारा बदला हुआ था।एक दुकान रातोरात परचून की दुकान में बदला जा चुका था जबकि दूसरे में केवल रैक रह गया था।सबूतों के अभाव में दोनों मेडिकल संचालकों को छोड़ने के लिए पुलिस को मजबूर होना पड़ा।।

एक सप्ताह में पकड़ी गई लाखों की नशीली दवा

नेपाल पुलिस ने छापामारी कर काठमांडू और वीरगंज के होटलों से कई लाख की नशीली दवा बरामद की है।मुखबिर की सूचना पर नेपाल पुलिस ने एक सप्ताह के दौरान यह बरामदगी की है।नशीली दवाओं के भारी खेप के साथ सात भारतीय भी पकड़े गए।ये सभी यूपी और बिहार के थे।चार दिन पहले वीरगंज में नशीली दवाओं के साथ पकड़े गए बिहारी नागरिकों के पास से इंग्लिश रिवाल्वर भी बरामद हुआ था।नशीली दवाओं के साथ पकड़े गए आरोपियों ने नेपाल पुलिस को बताया था कि उनका नेटवर्क संपूर्ण भारत नेपाल सीमा तक फैला हुआ है।

Published on:
04 May 2018 09:40 am
Also Read
View All