महाराजगंज

यूपी बोर्ड परीक्षा: पहले दिन पांच हजार से अधिक छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित थानों के एसओ, सीओ और एसडीएम केंद्रो का निरीक्षण का चक्कर लगाते रहे

2 min read
यूपी बोर्ड परीक्षा

महाराजगंज. सीसीटीवी की निगहबानी में यूपी बोर्ड की परीक्षा मंगलवार को शुरू हुयी। कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुयी परीक्षा के पहले दिन एक छात्र नकल करते हुए पकडे जाने पर रिस्टीकेट हो गया। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित थानों के एसओ, सीओ और एसडीएम केंद्रो का निरीक्षण का चक्कर लगाते रहे। सख्ती को देखते हुए प्रथम पाली में तीन हजार चौवन छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।


डीआईओएस अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल गृ‌ह विज्ञान में पंजिकृत 14561 छात्रों में से 13100 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 1461 ने परीक्षा छोड दी। वहीं इंटर ‌हिंदी में 14342 छात्र पंजिकृत हैं जिसमें से 12749 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं 1593 ने प‌रीक्षा छोड दी। परीक्षा की निगरानी में चार सचल दल के अलावा सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट लगे रहे। नगर में जीएसवीएस इंटर कालेज, पंडित दिन दयाल इंटर कालेज, महराजगंज इंटर कालेज महराजगंज केंद्र पर एएसपी आशुतोष शुक्ल, एसडीएम सदर ज्ञानेश्वर प्रसाद, सीओ सदर एमपी सिंह ने निरीक्षण किया।‌

द्वितीय पाली में इंटर सामान्य हिंदी प्रथम पश्न पत्र की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पनियरा क्षेत्र के परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी को निष्क्रिय कर परीक्षा में जमकर नकल कराए जाने की खबर है लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि नही हो पाई।
नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के विशम्भर नाथ जनता इंटर कालेज रतनपुर में प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुयी। प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह ने बताया कि यहां कुल 228 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जिसमें 218 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में 127 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जिसमें 119 परीक्षा दिए तथा 08 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया।

सावित्री आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोरिया बाजार के प्रधानाचार्य गिरिजेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा में 239 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जिसमें 207 परीक्षार्थी उपस्थिति रहे तथा 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर हिंदी की परीक्षा में 114 पंजीकृत हैं जिसमें 07 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 107 लोगों ने परीक्षा दिया। वही द्वितीय पाली की परीक्षा में इंटर सामांय हिन्दी का प्रश्न पत्र में विशम्भर नाथ जनता इंटर कालेज रतनपुर 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सावित्री आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोरिया बाजार में द्वितीय पाली की परीक्षा में 10 छात्र अनुपस्थित रहे।

Published on:
07 Feb 2018 03:26 pm
Also Read
View All