महाराजगंज

प्रधान पर हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये ग्रामीणों ने घेरा थाना

इस मामले में ग्रामीण अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिये बना रहे हैं पुलिस पर दबाव।

2 min read
प्रदर्शन

महराजगंज . बरगदवा थाना क्षेत्र के जिगनिहवा में विगत दिनों ग्रामप्रधान रामबचन सहानी के पिता मोल्हू सहानी पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया । ग्रामीणों का आरोप है कि मुकामी पुलिस की निष्क्रियता के कारण अब भी आरोपी पकड़ से बाहर है। वहीं बरगदवा पुलिस का कहना है कि हमारा प्रयास जारी है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और अल्टीमेटम दे वे वापस हो गए।

जानकारी के मुताबिक जिगनिहवा ग्रामप्रधान के पिता मोल्हू सहानी पर कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोगों ने लामबंद होकर हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन ग्रामीण अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित होकर थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद एसओ रामचंद्र राम ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण माने।

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

महराजगंज. यूपी के महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदलापुर के पास बीती रात अज्ञात कार की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । गंभीर अवस्था में राहगीरों ने उसे अस्पताल पंहुचाया जंहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी अनुसार देर रात कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुदलापुर चौराहे पर अज्ञात कार ने साइकिल सवार युवक को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे वह अचेत हो सड़क पर गिर गया। आते जाते राहगीरों ने फौरन उसे एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा. गंभीर अवस्था को देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते मे ही युवक मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक वाहन व दुर्घटना में मारे गए युवक की शिनाख्त नही हो पायी है। पुलिस उसकी शिनाख्त में लगी हुई है।

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

महराजगंज. जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के टोला अमहवा में एक महिला ने प्रताड़ना से तंग आकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। कोठीभार थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी मृतिका महिला के पिता ध्रुप चौधरी ने बताया कि उसकी लड़की अंगीरा चौधरी उम्र (25) की शादी निचलौल थाना क्षेत्र के गांव लालपुर के अमहवा टोला निवासी राजेश चौधरी से हुई थी। शादी के बाद से लगातार ससुराल में उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

प्रताड़ना से तंग आकर अंगीरा चौधरी ने बीती रात पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली ।मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने मृतिका महिला के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस मामले को गंभीर अपराध मानते हुए पति राजेश चौधरी सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

By Yashod Srivastava

ये भी पढ़ें

BREAKING: भदोही के कार्पेट कारखाने में लगी आग
Published on:
25 Sept 2018 09:43 am
Also Read
View All