20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Mahrajganj / महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 101 गुम और चोरी हुए मोबाइल, मालिकों को लौटाए

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 101 गुम और चोरी हुए मोबाइल, मालिकों को लौटाए

Mahrajganj News: महराजगंज SP ने आज गुमशुदा मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशियां लौटाई, उन्होंने आज एक कार्यक्रम में सभी मोबाइल उनके धारकों को सुपुर्द किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

anoop shukla

•

Updated: 20 Nov 2026, 2:16 PM IST

Up news, mahrajganj news

गुमशुदा मोबाइल बरामद (सोर्स: अनूप शुक्ला)

Mahrajganj Police News: महराजगंज में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल और जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।

गुम मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे

मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पिछले आठ महीने में कुल 844 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन की तलाश के लिए CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल, सर्विलांस सेल और थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की मदद ली जा रही है।

मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायत

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल www.ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज कराकर फोन ब्लॉक कराएं। इसके साथ ही नजदीकी थाने में भी सूचना दें। मोबाइल का IMEI नंबर, खरीद का बिल और अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने से फोन की बरामदगी में मदद मिल सकती है।

CEIR पोर्टल भारत सरकार के दूरसंचार विभाग का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसका पूरा नाम Central Equipment Identity Register है।
इसका मुख्य उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करना और पुलिस की मदद से उनकी लोकेशन का पता लगाकर बरामदगी में सहायता करना है।

CEIR पोर्टल कैसे काम करता है


प्रत्येक मोबाइल फोन का एक 15 अंकों का IMEI नंबर होता है।मोबाइल गुम या चोरी होने पर व्यक्ति CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करता है।शिकायत सत्यापित होने के बाद मोबाइल का IMEI ब्लॉक कर दिया जाता है।
इसके बाद उस मोबाइल में दूसरा सिम डालने पर भी भारतीय मोबाइल नेटवर्क पर उसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यदि कोई उस मोबाइल को चालू करके इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर सकती है। मोबाइल बरामद होने पर उसे अनब्लॉक कराया जा सकता है।

सर्विलांस सेल की टीम की रही अहम भूमिका

मोबाइल बरामदगी अभियान में सर्विलांस सेल के शिवानंद पासवान, मो. कुतुबुद्दीन, राजकुमार राजभर, आलोक पांडेय, सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता और नीरज कुमार की अहम भूमिका रही। इसके अलावा जिले के सभी थानों में CEIR का कार्य देख रहे पुलिसकर्मियों ने भी अभियान में सहयोग किया।