मैनेजमेंट मंत्र

एनिमेशन में बनाए कॅरियर तो हो जाएंगे वारे-न्यारे, लाखों की होगी तनख्वाह

Career in Animation: अगर आप क्रिएटिव हैं और इमेजिनेशन से अच्छी ड्राइंग बना सकते हैं तो आप एनीमेशन के फील्ड में जल्द सफलता पा सकते हैं
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2019, 11:32 AM IST
Career in Animation, career tips in hindi, career courses, education news in hindi, education, top university, MA, BA, Rajasthan University, University of Rajasthan
Career in Animation, career tips in hindi, career courses, education news in hindi, education, top university, MA, BA, Rajasthan University, University of Rajasthan

Career in Animation: आपने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एवेंजर्स एंड गेम या अलादीन देखी होगी। इसमें दिखाए गए शानदार सीन्स ने आपका ध्यान आकर्षित किया होगा। ये सभी इफेक्ट्स एनीमेशन के जरिए बनाए जाते हैं। फिल्म बाहुबली के सीन्स को क्रिएट करने के लिए एनीमेशन का प्रयोग किया गया था। इन सीन्स को बनाने के लिए फिल्म निर्माता ने 5,000 रुपए प्रति सेकंड के हिसाब से भुगतान किया था।

एनीमेशन क्या है?
एनीमेशन का अर्थ है- मूवमेंट। किसी सब्जेक्ट का मूवमेंट दिखाना एनीमेशन है चाहे वह टेक्स्ट हो, कार्टून कैरेक्टर हो या कुछ और। एनीमेशन कई तरह का होता है जैसे 2डी, 3डी एनीमेशन व स्टॉप मोशन एनीमेशन।

कई हैं संभावनाएं
अगर एनीमेशन में कोई डिप्लोमा करते हैं तो शुरुआती सैलरी 8,000 से 15000 रुपए महीना तक हो सकती है। आपके पास वर्क एक्सपीरियंस है तो सैलरी बढक़र 28 से 30 हजार रुपए प्रति माह हो जाती है।

प्लानिंग एंड पेपर वर्क जरूरी
किसी भी एनीमेशन प्रोजेक्ट के लिए पहली चीज प्लानिंग तथा पेपर वर्क है। इनके बिना एनीमेशन प्रोजेक्ट नहीं बन सकता है। प्लानिंग तथा पेपर वर्क के जरिए ही मूवमेंट्स की कैलकुलेशन की जाती है, एक-एक सेंकड का प्लान बनाया जाता है, उसके बाद एक्चुअल वर्क शुरू होता है।

कौन आ सकता है इसमें
एनीमेशन क्रिएटिव फील्ड है। इसलिए आपके अंदर क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन हो, साथ ही अच्छी ड्राइंग हो। आपका आर्टिस्ट के साथ-साथ एक्टर होना भी जरूरी है। तभी समझ पाएंगे कि कैरेक्टर के एक्सप्रेशन किस तरह से होंगे और वह किस तरह से मूव करेगा।

यहां से भी कर सकते हैं पढ़ाई
देश में कई इंस्टीट्यूट हैं जो एनीमेशन के कोर्सेज चलाते हैं। अगर स्टूडेंट देश के बाहर जाकर सीखना चाहते हैं तो वे कैलिफोर्निया, बेंकुवर, यूके या सिंगापुर जा सकते हैं। ये चारों स्थान दुनिया में एनीमेशन सीखने के लिए बेस्ट प्लेसेज माने जाते हैं। यहां के इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को एप्टीट्यूड एंट्रेस टेस्ट भी देना होता है।

Published on: