मैनेजमेंट मंत्र

IIAP युवाओं को दे रहा है 47,000 रुपए महीना, ऐसे करें अप्लाई

अगर उन्हें न्यूनतम 1 या 2 साल का अनुभव है तो उन्हें 49 हजार रुपए प्रति माह की फेलोशिप दी जाएगी। जिन आवेदकों को ज्यादा अनुभव होगा उन्हें 54 हजार रुपए प्रति माह की फेलोशिप दी जाएगी।

less than 1 minute read
Sep 22, 2020
scholarship, scholarships, Admission Alert, career courses, career course, engineering courses, admission, education news in hindi, education, top college, top university, PG Diploma, graduation, PG Course
scholarship, scholarships, Admission Alert, career courses, career course, engineering courses, admission, education news in hindi, education, top college, top university, PG Diploma, graduation, PG Course

Scholarship Alert: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स ने रेगुलर पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप्स 2020 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह फेलोशिप 2 साल की अवधि के लिए होगी। बाद में इसे एक वर्ष के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। इच्छुक और योग्य आवेदक 30 सितंबर 2020 तक इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या है योग्यता
रेगुलर पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए आवेदकों के पास किसी मान्य यूनिवर्सिटी या संस्थान से फिजिकल या मेथेमेटिकल साइंसेज में पीएचडी डिग्री होनी अनिवार्य है। रिसर्च अनुभव वाले आवेदकों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही आवेदकों के लिए आयु सीमा भी तय की गई है। इस फेलोशिप के लिए आवेदकों की उम्र 36 वर्ष से कम होनी चाहिए।

क्या होंगे फायदे
जिन उम्मीदवारों को इस फेलोशिप के लिए चुना जाएगा अगर वह फ्रेश पीएचडी हैं तो उन्हें 47 हजार रुपए प्रति माह की फेलोशिप दी जाएगी। अगर उन्हें न्यूनतम 1 या 2 साल का अनुभव है तो उन्हें 49 हजार रुपए प्रति माह की फेलोशिप दी जाएगी। जिन आवेदकों को ज्यादा अनुभव होगा उन्हें 54 हजार रुपए प्रति माह की फेलोशिप दी जाएगी। इसके अलावा चयनित आवेदकों को घर का किराया, बुक ग्रांट (10 हजार रुपए प्रति वर्ष), मेडिकल सुविधाएं जैसे अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन
आईआईए रेगुलर पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप 2020 के लिए आवेदक www.iiap.res.in/post_doc/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को पहले प्री-रजिस्टर करने के लिए अपना अकाउंट बनाना होगा। प्री-रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा होने के बाद उसे रिव्यू किया जाएगा। आवेदकों से ऑनलाइन एप्लीकेशन मांगी जा सकती है।

Updated on:
22 Sept 2020 08:12 am
Published on:
22 Sept 2020 03:10 pm