30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE बोर्ड ने जारी नहीं किया एग्जाम सिलेबस, जानिए डिटेल्स

शैक्षणिक सत्र 2020-21 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं होने वाली हैं परन्तु अभी तक बोर्ड ने एग्जाम सिलेबस जारी नहीं किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 21 Sep 2020, 7:45 AM IST

CBSE, CBSE Exam, CBSE Syllabus, rajasthan board, RBSE, RBSE Exam, MHRD, NCERT, education news in hindi, education

RBSE Prize Money

शिक्षण सत्र 2020-21 के अब 5-6 महीने ही शेष बचे हैं। कोरोना संक्रमण जिस गति से फैल रहा है, उससे यह नहीं लग रहा है कि आगामी महीनों में भी स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी। ऐसे में बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। दरअसल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अब तक दसवीं व 12वीं के लिए भी कटौती कर सिलेबस जारी नहीं किया है। हर वर्ष मार्च में बोर्ड परीक्षा होती है जबकि अभी तक पढ़ाई ही शुरू नहीं हुई है। ऐसे में इस वर्ष परीक्षा देने वाले करीब 20 लाख विद्यार्थी असमंजस में हैं कि वे क्या पढ़े और क्या नहीं?

निदेशालय ने जुलाई में ही बोर्ड व NCERT को सिलेबस कटौती के दिए थे निर्देश
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) की सिफारिश पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशालय ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (MCERT) को पत्र लिखकर सिलेबस कम करने व किताबों में संशोधन करने के निर्देश दिए थे। जिसमें MHRD की गाइडलाइन के अनुसार किताबों व सिलेबस में संशोधन करना है। MHRD ने गाइडलाइन में हर कक्षा के पाठ्यक्रम से हटाए गए चैप्टर दिए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित स्कूलों में कक्षा 9वीं व 12वीं में अब एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जा रही है। ऐसे में इन किताबों में भी वही चैप्टर हटाए जाने की संभावना है। वहीं 10वीं व 12वीं कक्षा की किताबों से भी NCERT के मिलते-जुलते चैप्टर ही हटाए जा सकते हैं। जो चैप्टर हटाए जाएंगे, वे आंतरिक मूल्यांकन व वार्षिक बोर्ड का हिस्सा नहीं होंगे।

CBSE ने जारी किया सिलेबस
CBSE ने लगभग दो महीने पहले ही MHRD की सिफारिश के आधार पर सिलेबस में कटौती कर पाठ्यक्रम जारी किया था। CBSE ने 11वीं कक्षा की राजनीति शास्त्र की किताब में से नागरिकता, धर्मनिरपेक्षता व राष्ट्रीयता के पाठ पूरी तरह से हटा दिए थे। कटौती के बाद शेष बचे हुए पाठ्यक्रम की पढ़ाई भी शुरू हो गई है। CBSE से संबद्धता प्राप्त ज्यादातर स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा