9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 20 Sep 2020, 1:30 PM IST

Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस राज्य में हाल ही भारत की पहली राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत की शुरुआत हुई है?
(अ) बिहार
(ब) पंजाब
(स) झारखंड
(द) छत्तीसगढ़

प्रश्न (2) - भारत के 66वें शतरंज ग्रैंडमास्टर निम्न में से कौन बने हैं?
(अ) राहुल त्यागी
(ब) जी. आकाश
(स) अमर सेनी
(द) मोहन सचदेवा

प्रश्न (3) - विश्व बैंक ने दूसरी राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन परियोजना के लिए भारत को कितने रुपए देने का समझौता किया है?
(अ) 2323 करोड़ रुपए
(ब) 3923 करोड़ रुपए
(स) 3023 करोड़ रुपए
(द) 4223 करोड़ रुपए

प्रश्न (4) - विदेशी समाचार वितरक संगठन मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर्स ने निम्न में से किस देश में भारत के सभी निजी न्यूज चैनलों पर रोक लगा दी है?
(अ) नेपाल
(ब) जापान
(स) बांग्लादेश
(द) रूस

प्रश्न (5) - ‘कटारगढ़’ किस दुर्ग का हिस्सा है?
(अ) चित्तौडगढ़
(ब) गागरोन
(स) कुम्भलगढ़
(द) अचलगढ़

प्रश्न (6) - रॉक फॉस्फेट की खान कहां पर स्थित है?
(अ) दरीबा
(ब) अगूचा
(स) नाथों की पाल एवं जावर
(द) झामर कोटड़ा

प्रश्न (7) - टीपू सुल्तान अंग्रेजों के साथ युद्ध में कब मारे गए?
(अ) 1857
(ब) 1799
(स) 1793
(द) 1769

प्रश्न (8) - ‘शुद्ध अद्वैतवाद’ का प्रतिपादन किया था-
(अ) माधवाचार्य ने
(ब) वल्लभाचार्य ने
(स) श्रीकांताचार्य ने
(द) रामानुज ने

प्रश्न (9) - निम्नलिखित में से किस रिट आलेख का शाब्दिक अर्थ होता है ‘दावा की वैधता की जांच-पड़ताल करना’?
(अ) अधिकार-पृच्छा
(ब) बंदी प्रत्यक्षीकरण
(स) उत्प्रेषण
(द) निषेधादेश

प्रश्न (10) - सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं क्योंकि उनमें अधिक मात्रा होती है-
(अ) शर्कराओं की
(ब) जल की
(स) विटामिनों की
(द) एंजाइमों की

उत्तरमाला: 1. (द), 2. (ब), 3. (स), 4. (अ), 5. (स), 6. (द), 7. (ब), 8. (ब), 9. (अ), 10. (ब)