एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल ने बताया कि विवि प्रशासन ने हमारी मांग को मानते हुए छात्र हित में उत्तरपुस्तिका को अपलोड करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है, परीक्षा खत्म होने के बाद पोस्ट के माध्यम से उत्तरपुस्तिका को भेजना है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, गौतम, आकाश यादव, वैभव पांडेय, अभिषेक, देवेंद्र व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।