17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Friend murder: बारात में आए दोस्त की डंडे और टांगी से मारकर हत्या, फिर डेढ़ किमी दूर डबरी में फेंक दी लाश

Friend murder: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक को उसके ही दोस्त ने मार डाला, डबरी का पानी पंप से खाली करने के बाद निकाला गया शव, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

2 min read
Google source verification
Friend murder

Dead body in Dabari (Photo source- Patrika)

अंबिकापुर/उदयपुर. सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोतका जमतीपारा में एक युवक ने अपने ही दोस्त की टांगी और डंडे से वारकर हत्या कर दी। हत्या (Friend murder) के बाद आरोपी ने शव को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर 2 फीट पानी से भरी डबरी में फेंक दिया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। पड़ोस में शादी का कार्यक्रम होने के कारण रात में किसी को घटना की भनक नहीं लगी। सूचना पर पुलिस सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची और पंप से पानी खाली कराकर डबरी से युवक का शव निकलवाया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमानगढ़ निवासी शीतल उम्र 22 वर्ष रविवार की रात शादी समारोह में शामिल होने ग्राम पोतका के जमतीपारा गया था। इसी गांव में रहने वाले उसके 22 वर्षीय दोस्त प्रमोद ने उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने बैठकर शराब पी। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों (Friend murder) के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि प्रमोद ने टांगी और डंडे से हमला कर शीतल की हत्या (Friend murder) कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाकर दो फीट पानी से भरी डबरी में फेंक दिया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने डबरी के पास खून से सनी बोरी और मोबाइल पड़ा देखाए जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पंप लगाकर खाली कराया पानी

सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को निकालने के लिए डबरी का पानी पंप लगाकर खाली कराया गया। इसके बाद शव (Friend murder) को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Friend murder: अन्य लोगों पर भी संदेह

पुलिस ने मामले में आरोपी प्रमोद गोड़ को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या की इस वारदात (Friend murder) में अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है, क्योंकि एक व्यक्ति के लिए शव को डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाकर फेंकना संभव नहीं माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग