
Murder accused arrested (Photo source- Patrika)
अंबिकापुर. उदयपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या (Murder case) कर शव डबरी में फेंकने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब पीने के दौरान हुए आपसी विवाद के बाद दोस्त ने युवक पर डंडा और टांगी के पासा से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को अपने साला की मदद से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर डबरी में ले जाकर फेंक दिया था। इधर अपने बेटे को बचाने के लिए आरोपी की मां व पिता ने घर में गिरे खून को साफ कर गोबर से लिपाई कर दी थी।
उदयपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ निवासी 22 वर्षीय शीतल 15 मार्च की शाम को अपने साथी टेकराम के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम पोतका गया था। यहां जिस घर में शादी थी उसका पड़ोसी प्रमोद शीतल का दोस्त था। रात को शीतल को प्रमोद ने अपने घर बुलाया था। फिर दोनों ने प्रमोद के घर में बैठकर शराब (Murder case) पी।
इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर प्रमोद ने डंडे व टांगी के पिछले हिस्से से शीतल के सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या (Murder case) करने के बाद प्रमोद ने अपने साले राजेश कुमार की मदद से शव को जूट के बोरी में डालकर घर से करीब डेढ़ किमी दूर डबरी में फेंक दिया था।
घटना के दूसरे दिन 16 मार्च को गांव वालों ने शव देख इसकी जानकारी उदयपुर पुलिस को दी। पुलिस पंप लगाकर डबरी में भरे पानी को खाली कराया और शव (Murder case) को बाहर निकलवाया। लाश की पहचान हनुमानगढ़ निवासी शीतल के रूप में की गई। मामले में पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल, खून से सनी बोरी व गमछा जब्त किया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही प्रमोद को हिरासत (Murder case) में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार की और अपने साले राजेश की मदद से डबरी में फेंकना बताया। इधर आरोपी प्रमोद की मां पवारो व पिता बहादुर ने अपने बेटे को बचाने के लिए घर में पड़े खून के छींटे की सफाई कर गोबर से लिपाई कर दी थी।
मामले (Murder case) में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद उम्र 20 वर्ष, पवारो 40 वर्ष, बहादुर 42 वर्ष व राजेश उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1),238(ए), 3(5) कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
Published on:
17 Mar 2026 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
