मैनेजमेंट मंत्र

महज 20 साल की उम्र में इस लड़की ने खड़ी कर दी 6 हजार करोड़ की कंपनी

फोर्ब्स के मुताबिक इंटरनेट सनसनी और मीडिया पर्सनैलिटी काइली जेनर सबसे कम उम्र की अरबपति बनने की ओर अग्रसर है।

2 min read
Jul 27, 2018
महज 20 साल की उम्र में इस लड़की ने खड़ी कर दी 6 हजार करोड़ की कंपनी

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग सोशल मीडिया पर क्रांति लाने के अलावा सबसे कम उम्र में दुनिया के अरबपति बनने का रिकॉर्ड भी बनाया था लेकिन अब एक 20 साल की लड़की उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही है। फोर्ब्स के मुताबिक इंटरनेट सनसनी और मीडिया पर्सनैलिटी काइली जेनर सबसे कम उम्र की अरबपति बनने की ओर अग्रसर है। आपको बता दें महज 20 साल की उम्र में काइली 6174 करोड़ 45 लाख की मालकिन हैं। उनकी कंपनी 'काइली कॉस्मैटिक्स' का कारोबार पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इतना ही नहीं फोर्ब्स ने अगस्त एडिशन की कवर स्टोरी काइली जेनर पर की है।

काइली सिर्फ एक रियलिटी टीवी स्टार ही नहीं बल्कि वह एक सफल महिला बिजनेसवूमैन भी हैं। बता दें 'काइली कॉस्मेटिक्स' नाम से मेकअप कंपनी चलाने वालीं काइली ने दो साल पहले महज 2,000 रुपये की लिप किट के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की थी। फोर्ब्स के मुताबिक, अब तक काइली ने 63 करोड़ डॉलर से ज्यादा के उत्पाद बेच लिए हैं। वहीं कंपनी की कीमत 80 करोड़ डॉलर (5486 करोड़ रुपये) लगाई गई है।

'काइली कॉस्मैटिक्स' एक कॉस्मैटिक्स ब्रांड है जो लिप प्रोडक्ट्स बनाती है। उनकी कंपनी युवा महिलाओं में काफी अधिक पॉप्युलर है और इसके लिप्सटिक्स और लिप लाइनर्स सबसे ज्यादा बिकते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक जेनर की कंपनी में केवल 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी काम करते हैं। फोर्ब्स ने काइली को 'सेल्फ-मेड' अरबपति कहा है और बताया है कि अगर उनकी कंपनी की वैल्यू इस तरह बढ़ती गई तो वो जल्द ही फेसबुक संस्थापक मार्क जकरबर्ग को पछाड़ देंगी।

काइली अभी केवल 20 साल की हैं और वो अगले महीने यानि अगस्त में अपना 21वां जन्मदिन मनाएंगी। काइली के लिए फोर्ब्स ने लिखा, '900 मिलियन डॉलर की कॉस्मैटिक क्वीन, काइली जेनर। 21 साल की उम्र में वो सबसे कम उम्र की सेल्फ-मेड अरबपति बनने के लिए तैयार हैं। बता दें काइली जेनर रिएलिटी टीवी स्टार किम कार्दर्शियां की सौतेली बहन है।

Published on:
27 Jul 2018 02:39 pm
Also Read
View All