मंडला

1712 किसानों का 2.92 करोड़ माफ

सम्मेलन में कर्जमाफी के लिए उमड़े किसान
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2019, 11:42 AM IST
1712 farmers forgot 2.92 crore
1712 किसानों का 2.92 करोड़ माफ

मंडला। जय किसान ऋण माफी योजना के अंतर्गत 1 मार्च को मंडला में तहसील स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत् किसानों को मंच से उनके ऋण माफी के संबंध में प्रमाण पत्र एवं ताम्र पत्र प्रदान किए गए एवं कृषि से संबंधित महत्वपूर्णं जानकारियाँ प्रदान की गई। कार्यक्रम में विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष पांचो बाई पदम, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य, जय किसान ऋण माफी योजना की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति के सदस्य संजय परिहार, राजेन्द्र राजपूत एवं जगदीश कुर्राम, एसडीएम सुलेखा उईके, उपसंचालक कृषि आरबी साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने शासन की इस कल्याणकारी योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों को शुभकामनाऐं दी। वहीं उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने अन्नदाताओं का कर्जा माफ करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के बारे में भी जानकारी दी। विधायक मंडला देवसिंह सैयाम ने योजना की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार से सभी प्रकार के किसानों का कर्जा माफ करने का आग्रह भी किया। एसडीएम सुलेखा उईके ने कार्यक्रम के प्रारंभ में तहसील स्तर पर किसानों को मिल रहे लाभ का आंकड़ेवार वाचन एवं योजना के आगामी लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में जय किसान ऋण माफी योजना के तहत लाभान्वित होने वाले किसानों को मंच से अतिथियों द्वारा ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र एवं ताम्र पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने शासन की इस कल्याणकारी योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों को शुभकामनाऐं दी। वहीं उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने अन्नदाताओं का कर्जा माफ करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।