मंडला

बड़ी खबर- जब बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत

पढि़ए पूरी खबर
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2018, 3:45 PM IST
Big Accident- Vicissitudes between bus and truck

बड़ी खबर- जब बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत

मंडला- मंडला के निवास से 24 किलोमीटर निवास मंडला मार्ग पर एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया। जहां एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। ये घटना टिकरिया थाना अंतर्गत बबलिया के तारवानी घाट पर मंडला की ओर जा रही शिवम ट्रेवल्स MP 20 PA 0690 और मंडला से रहा ट्रक क्रमांक MP 20 GA 1620 के बीच टक्कर हुई।

एक्सीडेंट किस तरह का था इसका अंदाजा तस्वीरों को देखकर ही लगाया जा सकता है। बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए हैं, दोनों एक दूसरे के ऊपर घुस चुकी हैं। दरअसल अंधे मोड़ पर बस और ट्रक आपस में टकरा गईं। दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई। बस और ट्रक के बीच भिड़ंत इतनी तेज थी, कि दोनों ही चालक अपनी-अपनी स्टेयरिंग में फंसे रहे।

आनन फानन में कुछ यात्रियों ने 100 डायल कर पुलिस को बुलाया, एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही निवास एसडीओपी मुकेश अभिन्द्रा सहित निवास थाना और टिकरिया थाना एस आई देवेंन्द्र मरकाम सहित मौके पर तुरंत पहुंचे । जिसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से फंसे ड्राइवर को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

इतना ही नहीं तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, कुछ घायलों को एंबुलेंस से भेजा गया, तो वहीं कुछ जो बचे हुए थे उन्हें खुद एसडीओपी ने अपने वाहन से घायलों को निवास सामुदायिक केंन्द्र में इलाज के लिए भेजा, और वहीं खुद दो पहिया वाहन से निवास तक पहुंचे। इस एक्सीडेंट में कई लोग घायल हुए हैं, तो वहीं 5 लोगों की स्थिति गंभीर है।

----------------------

जंगली स्वाइन के हमले से वृद्ध घायल
मंडला- बम्हनीबंजर से 8 किलोमीटर दूर सुर्खी गांव में वृद्ध को जंगली स्वाइन ने घायल कर दिया। बताया गया कि अमर सिंह टेकाम पिता रूपलाल रात में खेत से लौट रहा था। जहां स्वाइन ने अचानक हमला कर दिया। दायें पैर के जांघ में काट लिया। सुबह घर वालों ने 108 एंबुलेंस को फोन के माध्यम से सूचना दी। एंबुलेंस में मौजूद पायलट महेंद्र रजक, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन कालीचरण अहिरवार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Published on: