मंडला

102 रनों से जीता क्रिकेट क्लब कामता

आयोजित किए गए तीन मैच

less than 1 minute read
Jan 08, 2020
102 रनों से जीता क्रिकेट क्लब कामता
102 रनों से जीता क्रिकेट क्लब कामता

मंडला। ग्राम पंचायत मुगदरा एवं समस्त डोलोमाइट ऑनर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया ओपन चैलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार का पहला मुकाबला रिसोर्ट मोचा और सुरखी के बीच खेला गया जिसमें रिसोर्ट मोचा जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला रेवांचल क्रिकेट क्लब मुगदरा और आरडी कालेज मंडला के बीच खेला गया। आरडी कालेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 79 रन बनाए और विपक्षी टीम रेवांचल क्रिकेट क्लब मुगदरा को जीत के लिए 80 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेवांचल क्रिकेट क्लब मुगदरा की टीम ने बड़ी आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला क्रिकेट क्लब कामता और क्रिकेट क्लब सर्री के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर क्रिकेट क्लब कामता ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जीत के लिए क्रिकेट क्लब सर्री को 154 रन का विशाल स्कोर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट क्लब सर्री की टीम ने 51 रन पर ही सिमट गई। 102 रन के विशाल अंतर से क्रिकेट क्लब कामता ने जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच शुभम को दिया गया। जिसने 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 64 रन बनाए। रेवांचल स्पोर्टस समिति मुगदरा के संरक्षक राजेश पटेल, आनंद सिंह ठाकुर, कैशुलाल ठाकुर, अशोक ठाकुर, जगदेव सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, सुरेन्द्र उइके, संदीप झारिया, आत्माराम झारिया, शरद झारिया, अंशुल झारिया, देवेन्द्रनाथ सिंह ठाकुर, नर्मदा ठाकुर, विपिन ठाकुर, अनुराग सिंह ठाकुर, शिवम ठाकुर, शोभा झारिया, राहुल ठाकुर, नवीन झारिया, कपिल पड़वार ने बड़ी संख्या में लोगों से प्रतियोगिता में पहुंचने की अपील की है।

Published on:
08 Jan 2020 08:02 pm