मंडला

सुबह विमान में निकले श्रीजी, दोपहर में हुआ अभिषेक, रात में महाआरती

सकल दिगंबर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा
less than 1 minute read
Apr 04, 2023
सुबह विमान में निकले श्रीजी, दोपहर में हुआ अभिषेक, रात में महाआरती
सुबह विमान में निकले श्रीजी, दोपहर में हुआ अभिषेक, रात में महाआरती

मंडला. भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव जैन समाज ने सोमवार को धूमधाम से मनाया। महोत्सव की शुरुआत 2 अप्रेल को अहिंसा वाहन रैली के आयोजन के साथ हो गई थी। सोमवार को जैन समाज के सभी लोग उत्साहित नजर आए। अपने प्रतिष्ठान बंद कर जैनम एवं जनायतन समिति द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल हुए। सुबह 7.30 बजे श्रीजी की शोभायात्रा पड़ाव मंदिर जी से प्रारंभ होकर चिलमन चौक, उदय चौक, कबीर चौक से होते हु वापस पड़ाव जैन मंदिर पहुंची। दोपहर में को श्रीजी का अभिषेक मंदिर के हॉल में किया गया। रात्रि में महाआरती में भी बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर जिला अस्पताल पहुंचकर जैन समाज के लोगों ने मरीजों को फल का वितरण किया। जिला मुख्यालय के साथ ही भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती पूरे जिले में जैन समाज के द्वारा धूमधाम से मनाई गई। सभी जगह श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं पीले वस्त्रों में इस शोभायात्रा में चल रही थीं। बच्चे भी रथ में सवार होकर धर्म ध्वजा लहराते हुए चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी शहर के सभी चौराहों पर तैनात रहा।

पिंडरई क्षेत्र में घरों के बाहर रंगोली सजाई गई मंदिर परिसर में श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा पूजन पाठ किया गया। शाम को मंदिर में आरती, प्रवचन व बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भगवान महावीर की प्रतिमा को सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान शोभायात्रा के आगे चल रहे थे। शोभायात्रा शांति पूर्ण व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।

Updated on:
04 Apr 2023 04:34 pm
Published on:
04 Apr 2023 04:34 pm