मंडला

… ताकि किशोरियों के मन से दूर हो झिझक

शासकीय सेवाओं के लिया चला जागरूकता अभियान
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2018, 6:42 PM IST
so hesitant to be away from the minds of the teenager
so hesitant to be away from the minds of the teenager

मंडला. पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के निर्देशन में नवंबर माह में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कई ऐसे प्रश्न सामने आये जिससे लगा कि जिले में लड़कियों में पुलिस सेवा में आने की ललक और उत्साह तो है परंतु जानकारी कम है। लडकियों को शासकीय सेवाओं में जब 30 प्रतिशत पद उनके लिए आरक्षित होने की जानकारी दी गई तो उनके द्वारा अनेक प्रश्न किए गए। जिसके समाधान के लिए मुख्यालय से दूर अंचल के विद्यालयों और छात्रावासों में जाकर फिर नये सिरे से जन-संवाद के साथ-साथ कैरियर काऊंसिलिंग करना प्रारंभ किया गया है। इसी तारतम्या में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह द्वारा 7 जनवरी को मवई थाने का भ्रमण और निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद एसपी धनगांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास में थाना प्रभारी और बीट अधिकारीयों के साथ पहुंचे। सभी बच्चियों और छात्रावास के स्टाफ के साथ अनौपचारिक बात की गई। बच्चियों से जब पूछा कि कौन-कौन पुलिस की नौकरी करना चाहता है तो सभी बच्चियों ने साथ हाथ उठाकर हामी भरी फिर बेहद अनौपचारिक और आत्मीय वातावरण में बातें हुईं। बच्चियों ने पुलिस के अलग-अलग पदों के संबंध में पूछा। उनको सभी बातों की विस्तार से जानकारी दी गई। स्कूल में चल रही खेल गतिविधियों से पुलिस थाना मवई को जोडऩे के लिए सहमति बनी। जरुरी शारीरिक परीक्षा के सभी तथ्यों से अवगत कराया गया। बच्चियों को और भी शासकीय सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने भी सभी को थाना कार्यवाही समझने के लिए थाने आने के लिए कहा। बताया गया कि कार्यक्रम का उदï्देश्य सुदूर आदिवासी अंचल की बच्चियों के मन से पुलिस को लेकर तमाम शंका अशंका का समाधान करना है। यह गतिविधि पुलिस द्वारा समय-समय पर थाना स्तर पर चलाई जाएगी।

---------------------

छात्र-छात्राओं ने किया भ्रमण
नैनपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्कूल के 50 छात्र-छात्राओं का दल अमरकंटक पहुंचा। जहां सभी ने नर्मदा उदï्गम स्थल के दर्शन किए। इसके साथ ही कपिल धारा, दुग्ध धारा, जनजाति विश्वविद्यालय, सौन गुणा आदि का अवलोकन किया व प्रकृति को नजदीक से समझने का मौका मिला। दल में आरआरपीसिंह, एनएस पटेल, सतीश मेश्रम, पूनम ठाकुर, संध्या शुक्ला, गीत, सुरेन्द्र आदि शामिल रहे।

Published on: