मंडला

वृद्ध से 60 हजार रूपये से भरा बैग लेकर भाग रहे थे चोर

पुलिस ने चंद घंटो में पकड़ा चोर को
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jun 2022, 1:38 PM IST
वृद्ध से 60 हजार रूपये से भरा बैग लेकर भाग रहे थे चोर
वृद्ध से 60 हजार रूपये से भरा बैग लेकर भाग रहे थे चोर

मण्डला/नैनपुर. 3 जून को दो युवकों ने बस स्टेंड से एक वृद्ध के पास से 60 हजार रुपए से भरा बैग लेकर भाग गए थे। जिसपर पुलिस दिन रात पतासाजी करते रही पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद लूट के मामले में सफलता मिली है। 8 जून को पुलिस ने मनजीत सिंह पिता मेघ सिंह ठाकुर जाति लोधी उम्र 28 वर्ष निवासी मुगदरा थाना बम्हनी एंव शिवम सिंह लोधी पिता छतर सिंह लोधी उम्र 23 साल निवासी वार्ड न . 37 डिलोरा थाना कोतवाली सतना जिला सतना हाल मुकाम ग्राम मुगदरा थाना बम्हनी पहचान की गई। जिस पर उक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब आरोपियों ने घटना को अंजाम देनी की पूरी दास्तान सुनाई और जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में संलग्न वाहन बजाज प्लेटिना क्रमांक एमपी 20 एन यू 0921 सहित एक थैले में रखे लूटे गए 60 हजार रुपए, एक पेंट की डिब्बी, प्रार्थी की पासबुक, आधार कार्ड व दवाई जप्त किया है। विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जनक सिंह रावत के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक बलवंत सिंह तेकाम, उपनिरीक्षक मानिक पटले, महिला उपनिरीक्षक, निधी नेमा, दुर्गा प्रसाद बिसेन, राजेश सेवईवार, प्रधान आरक्षण अजीत कुमार, दुर्गेश कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, आरक्षण प्रतिभा, स्नेहलता एंव साईवर सेल मंडला से सूर्यचंद बघेल की भूमिका रही। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जनक सिंह रावत के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक बलवंत सिंह तेकाम, उपनिरीक्षक मानिक पटले, महिला उपनिरीक्षक, निधी नेमा, दुर्गा प्रसाद बिसेन, राजेश सेवईवार, प्रधान आरक्षण अजीत कुमार, दुर्गेश कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, आरक्षण प्रतिभा, स्नेहलता एंव साईवर सेल मंडला से सूर्यचंद बघेल की भूमिका रही।

Updated on:
10 Jun 2022, 1:38 PM IST
Published on: