मंडला

आखिर क्यों 23 विद्यालयों की हुई ताबड़तोड़ जांच

शासकीय प्राचार्यों के टारगेट में आए निजी स्कूल प्रबंधन
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2019, 5:46 PM IST
Why do Immediate scrutiny in 23 School
Counseling for Superintendent and Principal in Gurukulam

मंडला. आयुक्त लोक शिक्षण मप्र के अनुसार वर्ष 2019-20 के अकादमिक सत्र में गुणवत्ता सुधार पर फोकस किया जाना है। जिसके तहत शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकों की केपेसिटी बिल्डिंग के लिए प्रथम चरण में जिला मुख्यालय स्तर पर स्थित अच्छे निजी विद्यालयों की एक्सपोजर विजिट 15 से 18 अप्रैल तक कराई जानी है। जिसमें निजी विद्यालयों में भ्रमण के दौरान प्राचार्य एवं शिक्षको द्वारा अकादमिक मुद्दे, प्रबंधन, खेलकूद एवं अन्य मुद्दे जो विद्यालय की अकादमिक प्रक्रियाओं, विद्यार्थियों के स्तर में सुधार शाला प्रबंधन से जुडे हों, का अवलोकन किया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को निर्मला कन्या उमाविद्यालय मंडला एवं भारत ज्योति उमाविद्यालय मंडला में चिन्हित 26 विद्यालयों में से 23 विद्यालयों के 100 प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा भ्रमण किया गया। जिसमें विद्यालय के अकादमिक मुद्दे- टाईम टेबल, पढाई का संमय, कमजोर बच्चों के लिए क्या करते है, कैसे करते है, कक्षा के पीरियड, गृह कार्य, मूल्यांकन कब कैसे करते है, शिक्षक डायरी, प्रबंधन- विषय शिक्षकों की कमी की पूर्ति, रेकार्ड मेंटेन, शिक्षक प्रशिक्षण, पालक शिक्षक बैठक, स्टाफ बैठक, कक्षा अवलोकन, मूल्यांकन, पीटीएम कब कैसे, खेलकूद- खेल सुविधाएं, कोचिंग व्यवस्था आदि अन्य मुद्दे जो विद्यालय की अकादमिक प्रक्रियाओं, विद्यार्थियों के स्तर में सुधार से संबंधित है, उन मुद्दों पर शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक द्वारा अवलोकन किया गया। निजी विद्यालयों के विषयवार शिक्षको द्वारा समूह बनाकर अलग-अलग कक्षाओं एवं लैब का भ्रमण किया गया। साथ ही विद्यालय की लाईब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष, स्टाफ रूम, केम्पस, बायोलॉजी-भौतिक लैब का भी अवलोकन कर शासकीय विद्यालय के शिक्षको ने नवाचार के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर विद्यालय की अकादमिक प्रक्रिया को सुदृढ करने का संकल्प लिया गया। भ्रमण के लिए निजी विद्यालयों में उपस्थित बैच की मॉनीटरिंग जिला स्तर से मुकेश कुमार पाण्डेय एपीसी रमसा द्वारा गई एवं निजी विद्यालयों के सहयोग के लिए विभाग की तरफ से आभार व्यक्त किया गया। आज अमल ज्योति उमाविद्यालय महाराजपुर मंडला, महर्षि महेष योगी उमाविद्यालय एवं मॉण्टफोर्ट उमाविद्यालय में चिन्हित 40 विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक एवं 18 अप्रैल को मॉण्टफोर्ट उमाविद्यालय में चिन्हित 12 विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक सम्मिलित होगे। उक्त भ्रमण कार्यक्रम में अनुपस्थित विद्यालयों के प्राचार्यों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

Updated on:
16 Apr 2019, 5:46 PM IST
Published on: