मंदसौर

फिल्मी स्टाइल में बनाई फिरौती की योजना

शूटआउट एट लोखंडवाला के साथ अन्य फिल्मों को देखकर बनाई थी फिरोती की योजना। पुलिस द्वारा आरोपी को पकडऩे के बाद बोहरा समाजजन शनिवार को दोपहर में एकजुट हुए और एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां एसपी से मुलाकात कर आरोपी को पकडऩे पर स्वागत किया।

2 min read
May 23, 2026
शूटआउट एट लोखंडवाला के साथ अन्य फिल्मों को देखकर बनाई थी फिरोती की योजना।

मंदसौर. कोतवाली थाना पुलिस ने फिरोती के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बोहरा समाज के एक व्यक्ति से 15 लाख की फिरोती की मांग की थी। आरोपी ने शूटआउट एट लोखंडवाला के साथ ही हालीवुड व बालीवुड की अन्य फिल्में देखकर फिरोती की योजना बनाई थी। पुलिस द्वारा आरोपी को पकडऩे के बाद बोहरा समाजजन शनिवार को दोपहर में एकजुट हुए और एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां एसपी से मुलाकात कर आरोपी को पकडऩे पर स्वागत किया।

कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि 19 मई को जनसुनवाई के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में तैय्यब अली पिता हकीमुद्दीन हाफिजी बोहरा निवासी मुफद्दल टाउन शिप नई अभिनंदन ग्रीन वेली ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि 18 मई को शाम के समय अज्ञात आरोपी ने मोबाईल पर 5 लाख रुपए फिरोती कि मांग की है और नही देने पर जान से मारने कि धमकी दी है। फरियादी कि रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को एफआइआर दर्ज करार पुलिस टीम बनाकर आरोपियों की तलाश करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

फरियादी से लगवाया फोन और फिर फसाया
जांच में फरियादी से पूरे मामले की जानकारी ली। फिर आरोपी को फोन लगाया। फरियादी ने पुलिस के बताए अनुसार ही अज्ञात आरोपी से मोबाईल चर्चा की। इस पर आरोपी ने फरियादी को फोन कर पुन: धमकाया कि तुमने मेरे कहे अनुसार 5 लाख की व्यवस्था तत्काल नहीं की है अब तुम्हें 15 लाख देने पडेंगे और 15 लाख नहीं देने पर जान से खत्म करने कि धमकी दी। आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा व आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपराध में उपयोग किया गया वाहन, मोबाईल एवं सीम को जब्त किया गया।

4 साल पहले फिरोती का बना चुका था मन
पुलिस ने बताया कि आरोपी रेहान पिता कल्लू खां निवासी चंद्रपुरा हालमुकान खिलचीपुरा करीब 3-4 वर्ष पूर्व जब फरियादी का मकान बन रहा था तब वहां एसी फिटींग के काम से गया था तभी आरोपी ने फिरोती के संबंध में बात अपने मन में बना ली थी। रेहान ने फिरोती के लिए करीब 7 माह पहले की-पेड मोबाइल खरीदा था। उस मोबाईल का उपयोग इस घटना को अंजाम देने के लिए करने के लिए सुरक्षित रखा था। रेहान द्वारा रोती के लिए ट्रेन में सफर के दौरान उज्जैन से इंदौर के मध्य चार्जिंग पर लगे एक मोबाईल से सिम चोरी कर घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में बताया कि उसने शुटऑउट एट लोखंडवाला व अन्य हॉलीवूड, बॉलीवूड व वेब सीरिज की फिल्मो को देखकर यह योजना बनाई थी।

ये भी पढ़ें

गर्मी में अस्पताल के वार्ड फुल

बीए सेकंड ईयर का छात्र निकला आरोपी
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी पढ़ा-लिखा है और मंदसौर के पीजी कॉलेज में बीए सेकंड ईयर का छात्र है। साथ ही वह कंपनी सेक्रेटरी सीएस की तैयारी भी कर रहा है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने किसी साथी को शामिल नहीं किया। क्योंकि उसे डर था कि कोई भी साथी पकड़ा गया या किसी को जानकारी दे दी तो पूरी योजना फेल हो सकती है इसलिए उसने अकेले ही पूरी साजिश को अंजाम देने की तैयारी की। आरोपी कॉल करने के बाद तुरंत मोबाइल स्वीच ऑफ कर देता था ताकि पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस न कर सके। वह अलग-अलग स्थानों से कॉल कर लगातार लोकेशन बदलता रहता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 80 हजार कीमत की बाइक, एक स्मार्ट मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल जब्त किया है।

ये भी पढ़ें

पार्सल के अंदर ‘कैंडी’ के रैपर में मिली ऐसी चीज, पूरे डाक विभाग में मचा हड़कंप
Published on:
23 May 2026 05:59 pm
Also Read
View All