मंदसौर

उपचुनाव से पहले एक और बड़े घोटाले का आरोप, बीजेपी विधायक ने उठाए सरकार पर सवाल

मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले एक और बड़े घोटाले की सुगबुगाहट है, बीजेपी के विधायक ने ही भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और सवाल उठाए हैं
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2020, 4:02 PM IST
open_cap.jpg
,,

मंदसौर. देश में सबसे ज्यादा गेहूं खरीदकर रिकॉर्ड बनाने वाली मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर उनकी ही पार्टी के विधायक ने सवाल उठाए हैं। सरकार पर सवाल उठाने वाले विधायक का नाम यशपाल सिसौदिया है जो मंदसौर से विधायक हैं। यशपाल सिसौदिया ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर जो गेहूं खरीदा गया है उसके ट्रांसफोर्टेशन में बड़ा घोटाला किया जा रहा है और वो खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान से इस बात की शिकायत करेंगे।

गेहूं के रखरखाव पर उठाए सवाल
अपनी ही सरकार पर बीजेपी विधायक यशपाल सिसौदिया ने उस वक्त ये सवाल उठाया जब वो मंदसौर के पास पीटीयाखेड़ी गांव में रखे सरकारी गेहूं की व्यवस्था देखने के लिए पहुंचे थे। मौके पर पहुंचने के बाद विधायक सिसौदिया को पता चला कि सैकड़ों किलोमीटर दूर से गेहूं लाकर वहां पर रखा जा रहा है। ऐसा नहीं है कि गेहूं को रखने के लिए पीटीयाखेड़ी में कोई खास इंतजाम हो, प्लेटफॉर्म के ऊपर ही खुले आसमान के नीचे गेहूं के बोरों को पॉलिथिन से ढांककर रखा जा रहा है। गेहूं की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात हैं और इतना ही नहीं 15 कर्मचारी और भी हैं जो यहां पर बाहर से आने वाले गेहूं को उतारकर उसको जमाते हैं और उसका ध्यान रखते हैं। ये सब जानने के बाद विधायक सिसौदिया ने कहा कि गेहूं को रखने की जगह नहीं है और अगर गेहूं को खुले आसमान के नीचे ही रखना है तो फिर उसे सैकड़ों किलोमीटर दूर लाकर रखने की जरुरत क्या है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जितने पैसे में गेहूं को ट्रांसपोर्ट कर यहां पर लाया जा रहा है उतने पैसे में तो वहीं पर प्लेटफॉर्म बनाकर खुले में उसे रखा जा सकता है।

ट्रांसफोर्ट माफियाओं को फायदा पहुंचाने का आरोप
बीजेपी विधायक यशपाल सिसौदिया ने आगे कहा कि गेहूं को सैकड़ों किलोमीटर दूर लाकर खुले आसमान के नीचे रखना कहीं न कहीं भ्रष्टाचार के सवालों को जन्म दे रहा है। सरकारी अधिकारी और ट्रांसपोर्ट माफियाओं की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो रहा है इस बात की शिकायत वो खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान से करेंगे।

(STORY PUBLISH BY SHAILENDRA SHARMA)

Published on: