मंदसौर

यहां सल्फास की गोली खाकर किसान ने कर ली जीवनलीला समाप्त

यहां सल्फास की गोली खाकर किसान ने कर ली जीवनलीला समाप्त

2 min read
Jul 18, 2018
patrika
यहां सल्फास की गोली खाकर किसान ने कर ली जीवनलीला समाप्त

मंदसौर.
जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव लाऊखेड़ी के किसान ने कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली। किसान का शव मंगलवार को सुबह समीप के गांव कुचड़ौद गोशाला के पास मिला। पुलिस को मृतक की जेब से सल्फास का पाऊच मिला है। पीएम में भी जहर खाने से किसान की मौत होना सामने आया हैै। प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक कर्ज के चलते परेशान होकर किसान द्वारा आत्महत्या करना सामने आया है। सोमवार को दोपहर में किसान मंदसौर बैंक जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रातभर वह वापस नहीं पहुंचा और मंगलवार को शव मिलने के बाद उसकी मौत की खबर घर पहुंची। किसान की मौत की खबर के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस को मौकेि से सब्जी-भाजी और शराब के क्वार्टर के साथ मृतक का दोपहिया वाहन भी मिला है। मामले में पुलिए ने मर्ग कायम किया है और शव का पीएम करवाकर शव परिजनों के सुर्पद किया।


५ लाख का था कर्ज, कई दिनों से था परेशान
जानकारी के अनुसार लाऊखेड़ी निवासी भारतसिंह (30) पिता रायसिंह का शव कुचड़ौद में गोशाला के समीप मंगलवार को सुबह मिला। वह मंदसौर का कहकर गाड़ी से निकला था। वहां उसे केसीसी नहीं मिली और घर पर कर्जदार रुपए मांगने बार-बार आ रहे थे। इससे परेशान होकर जब वह शाम को मंदसौर से निराश गांव की और लौटा तो उसने अपने भाई श्यामसिंह को फोन लगाया और कहा कि मुझे केसीसी नहीं मिली। लोगों को रुपए कहा से दूं। मैं तो परेशान हुं। मैं सल्फास खा लूंगा और एक पैर से दिव्यांग भारतसिंह ने वह किया जो उसने फोन पर भाई को कहा। उस पर ५ लाख का कर्ज था। इसी कारण वह परेशान था। ग्रामीणों ने सुबह शव देख अफजलपुर पुलिस को सूचना दी। भारतसिंह के १० बीघा खेती है और ८ साल का बेटा अजयराजसिंह है और एक बेटी नेहा कुंवर है। कर्ज के चलते मौत को गले लगाने वाले किसान के घर मातम पसर गया। किसान मंदसौर आया तो गांव लौटते समय घर के लिए सब्जी खरीदकर ले जा रहा था। वह भी पुलिस को घटनास्थल से मिली।


गाड़ी, सब्जी व शराब का क्वार्टर मिला है
अफजलपुर टीआई एलएस परमार ने बताया कि भारतसिंह दाहिने पैर से दिव्यांग था। घर से गाड़ी लेकर निकला था। कुचड़ौद में जहां से शव मिला है। वहीं पर गाड़ी भी मिली है। और सब्जी लेकर जा रहा था। वह सब्जी भी मिली है तो शराब का क्वार्टर मिला है। मृतक के जेब से सल्फास का पाऊस मिला है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मर्ग कायम किया है। पीएम करवाकर शव परिजनों के सुर्पद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
..................

Published on:
18 Jul 2018 01:00 pm