मंदसौर

गुरुजी के दर्शन कर घर कार से वापस जा रहे बहन भाई और पत्नी की सडक़ हादसें में मौत

गुरुजी के दर्शन कर घर कार से वापस जा रहे बहन भाई और पत्नी की सडक़ हादसें में मौत

less than 1 minute read
Jan 01, 2024
Road Accident: ट्रक ने सड़क किनारे बैठे युवक को चपेट में लिया, हो गई मौत, 2 दिन पहले ही बना था पिता

मंदसौर
मेरठ के सुखताल में गुरुजी के दर्शन कर गोपेश उपाध्याय अपने परिवार और बहन-भांजी के साथ कार से बासवांडा अपने घर जा रहे थे कि सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिल्लौद के सरकारी स्कूल के सामने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्राले में कोहरे के कारण कार टकरा गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वही तीन लोग घायल हो गए। तीन शवों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे। वही तीनों गंभीर घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया। यहां से भी डॉक्टरों ने घायलों को रैफर कर दिया है। पुलिस ने ट्र्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीतामऊ पुलिस ने बताया कि गोपेश पिता चंदूलाल उपाध्याय उम्र 57 साल, रूचिका उपाध्याय पति गोपाल उपाध्याय उम्र 50 साल निवासी बांसवाड़ा, बेटी भानवी उपाध्याय उम्र 22 साल, बहन दिपिका त्रिवेदी पति ज्योतिरमन त्रिवेदी उम्र 45 साल, भांजी नीता त्रिवेदी के साथ मेरठ सुखताल में गुरुजी के दर्शन के लिए गए थे। गुरुजी के दर्शन कर वापस अपने घर बांसवाड़ा जा रहे थे कि बिल्लौद गांव में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रात को ट्रक का टायर फूट गया था। जिससे वह एक्सप्रेस वे पर खड़ा था। सुबह साढ़े पांच बजे कोहरे के कारण खड़ा ट्रक मेें कार जा घुसी। जिससे गोपेश उपाध्याय, पत्नी रूचिका उपाध्याय और बहन दिपिका त्रिवेदी की मौत हो गई। वही बेटी भानवी, भांजी नीता और चालक रियाज घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया।
थानाप्रभारी किशोर पाटनवाला ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सडक़ हादसें में तीन लोगों की मौत हो गई।व ही तीन लोग घायल है।

Updated on:
01 Jan 2024 06:24 pm
Published on:
01 Jan 2024 06:19 pm
Also Read
View All