मंदसौर

बारिश का कहर मंदसौर में कई गांव करवा रहे खाली

बारिश का कहर मंदसौर में कई गांव करवा रहे खाली
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2019, 11:37 AM IST
mandsaur  news
mandsaur news

मंदसौर.
जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। जिले में कई जगह बाढ़ जैसे हालात है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने भगोर आक्या, इशाकपुर, खजूरी पंथ सहित अन्य गांव खाली करवा रहे है। जिले में 35 साल में सबसे अधिक औसत बारिश 68.62दर्ज की गई है। वहीं जिले में सबसे अधिक बारिश अब तक गरोठ में 83इंच से अधिक हो गई है। गांव भगौर में करीब 70 से 80 मकानों में भर घूस गया है। कई घर डूबने की सूचना आ रही है। इसके अलावा कई मकानों के गिरने की सूचना है। मंदसौर में बारिश का कहर लगातार जारी है। कई गांवों में पानी घूस गया है। जिला मुख्यालय पर भी कई कॉलोनियों मे पानी भरा हुआ है। जिला अस्पताल में मरीजों को रातभर पलंग पर बैठे रहे। क्यों िक वार्डोंं में पानी घूस गया। वहीं मंदसौर अभिनंदन कॉलोनी में निकलने वाले सभी रास्तों में जलभराव हो गया है।इसक ेअलावा साठखेड़ा, मल्हारगढ़ क्षेत्र में कई घरों में पानी मकानों में घूस गया है। 2015 में बसई नदी की पुलिया पर पानी आया था। इस बार बारिश के कहर के कारण चंबल नदी का पानी बसई पुलिया का टच कर गया है। वहां पर पुलिस बल तैनात है।

कलेक्टर ने पुलिस विभाग एवं सभी प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश

मनोज पुष्प द्वारा बताया गया कि गांधी सागर डैम के चीफ इंजीनियर से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान चीफ इंजीनियर द्वारा बताया गया कि गांधी सागर डैम का लेवल १३१२ मीटर तक पहुंच गया है। डैम के सारे गेट खोल दिए गए हैं। इसके पश्चात भी जल का स्तर निरंतर बढ़ रहा है। मंदसौर जिले के साथ-साथ इंदौर, उज्जैन, प्रतापगढ़, रतलाम एवं आसपास की सभी जिलों में लगातार भारी वर्षा हो रही है। जिससे गांधी सागर डेम के सभी गेट खोलने के पश्चात भी पानी का स्तर और बढ़ रहा है। कम होने की वर्तमान में कोई संभावना नही दिख रही है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी लोग अपने मकान छोड़कर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, सभी थाना प्रभारियों, गांव के सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशाओं एवं सभी तरह के प्रशासनिक अमलो को निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्थान जहां पर पानी घुसने की पूरी संभावना है एवं आने वाले कुछ समय में पानी घुस सकता है। ऐसे सभी लोगों को निकालकर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये। इस संबंध में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। चारों तरफ निगाह बनाए हुए हैं।

*कलेक्टर ने सभी लोगों से विशेष तौर पर किया आग्रह*

कलेक्टर ने सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि अगर गांव व घरों में पानी घुसा है, तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। पानी की और अधिक बढ़ने की संभावना है। नदी, नाले सभी अपने खतरे के स्तर से ऊपर बहने लगे है। पानी की लगातार आवक बनी हुई है। इसलिए अब सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना बहुत जरूरी है।

Updated on:
14 Sep 2019, 11:37 AM IST
Published on: