मंदसौर

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकार तारक ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन

- शैलेश लोधा पहुंचे मंदसौर
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2018, 1:58 PM IST
patrika
tarak mehta

मंदसौर.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के कलाकार तारक मेहता (शैलेश लोधा) ने शनिवार को अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए। रात करीब ९ बजे तारक पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पहले भगवान की पूजा- अर्चना की। इस दौरान मंदिर में उपस्थित दर्शनार्थियों ने जैसे ही तारक को देखा, वे उनके पास पहुुंचे और उन्हें घेर लिया। कई युवाओं ने उनके साथ सेल्फी ली। तारक ने सभी के साथ हंसते हुए विभिन्न अंदाज में सेल्फी ली। ‘पत्रिका’ से विशेष चर्चा में तारक ने कहा कि वे प्रतापगढ़ में कवि सम्मेलन कार्यक्रम में आए थे। लेकिन घर से जब निकले थे तब ही सोच लिया था कि कार्यक्रम में शामिल होने से पहले वह मंदसौर स्थित भगवान श्री पशुपतिनाथ के दर्शन अवश्य करेंगे। ‘पत्रिका’ ने जब उनसे पूछा कि पशुपतिनाथ मंदिर की जानकारी उन्हें कैसे मिली तो उन्होंने बताया कि वे बचपन में अपने माता- पिता के साथ यहां आए थे। इसके बाद अब भगवान के दर्शन करने का मौका मिला। भगवान की अष्टमुखी प्रतिमा काफी आकर्षक व अद्भूत है। भगवान के दर्शन कर वे धन्य हो गए। उन्होंने कहा कि फिर मौका तो भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन को आएंगे।

----------------------------
नाहर सैयद व खिडकी माता मेला समिति का गठन

- बारिया मेला सभापति मनोनित
मंदसौर.
आगामी समय में नपा परिषद के द्वारा आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय एकता हजरत नाहर सैयद मेला व खिडकी माता मेला के सुचारू संचालन के लिए मेला समिति का गठन किया है। नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार ने बताया कि वार्ड क्रमांक-10 के पार्षद नरेन्द्र बारिया को मेला समिति सभापति मनोनित किया गया है। मेला समिति के सदस्य के रूप में नपाध्यक्ष बंधवार ने पार्षदगण यशवंत भावसार, गुड्डू गढवाल, संध्या शर्मा, आजाद कोठारी, भारतसिंह कोठारी, रूखसार गौरी, मुमताज बी अशफाक खां को मनोनित किया गया है। 27, 28 फरवरी व 1 मार्च को तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता नाहर सैयद मेला आयोजित होगा। इस तीन दिवसीय मेला में क्रमश सुफियाना कव्वाली, मुशायरा व कवि सम्मेलन व महफिल, कव्वाली का आयोजन होगा। 8 मार्च को श्री खिडकी माता मेला का आयोजन होगा। इसमें भजन संध्या का आयोजन मंदिर में नपा के द्वारा किया जाएगा। नपा परिषद के द्वारा शीघ्र ही दोनो मेला स्थलो पर मेले की तैयारी शुरू की जाएगी तथा समिति के द्वारा मेला स्थलो का भ्रमण किया जाएगा।
-------------------------------

Published on: