मंदसौर

पद्मावत फिल्म के विरोध में बाजार व बसे बंद, जमकर हुई नारेबाजी

- प्रशासन एवं पुलिस महकमा अलर्ट, चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2018, 11:38 AM IST
patrika
karni sena

मंदसौर.
पद्मावत फिल्म के विरोध में शहर सहित जिले में कई स्थानों पर दोपहर तक बाजार पूर्णत: बंद रहे। करणी सेना सहित अन्य संंगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाजार में वाहन रैली के रुप में नारेबाजी करते हुए पूरे शहर में दुकानें बंद कराई। साथ ही लोगों से अपना व्यवसाय प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की गई। अधिकांश स्कूलों में अवकाश रहा। जगह-जगह पुलिस तैनात रही। प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी भी अलर्ट रहे। बसे बस-स्टैंड पर ही खड़ी रही। बसे व टैंपो बंद रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। पुलिस .पेट्रोल पंप बंद कराने को लेकर छुटमुट विवाद की स्थिति निर्मित हुई। उल्लेखनीय है कि पद्मावत फिल्म के विरोध में करणी सेना, प्रताप सेना, हिंदू महासभा सहित अनेक ङ्क्षहदू वादी संगठन आगे आए है। करणी सेना एवं प्रताप सेना ने पूरे जिले में बंद का आह्वान किया था। शामगढ़, दलौदा, गरोठ सहित कई क्षेत्रों में भी बंद रहा।

महाराणा प्रताप तिराहे से निकाली रैली

महाराणा प्रताप तिराहे से सुबह १० बजे करणी सेना एवं अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ एक रैली निकाली। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली। रैली के दरमियान जहां- जहां भी दुकानें खुली मिली कार्यकर्ताओं ने निवेदन कर उन्हें बंद कराया। शहर के सभी पेट्रोल पंप भी बंद रहे। पुलिस पेट्रोल पंप खुले रहने पर कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। यहां छुटमुट विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई।

महाराणा प्रताप तिराहे पर हुई सभा

रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होकर पुन: महाराणा प्रताप तिराहे पर पहुंची। यहां सभा का आयोजन हुआ। सभा में पद्मावत फिल्म को लेकर जमकर विरोध जताया गया। सोश्यल मीडिया पर भी शहर के प्रतिष्ठान बंद करने के मैसेज कई लोगों द्वारा किए जा रहे थे।
कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक मनोजसिंह ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगडऩे दी जाएगी। सभी प्रमुख जगह पर त्वरित निर्णय के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है एवं पुलिस बल भी मौजूद है। जबरन बंद करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
25 Jan 2018, 11:38 AM IST
Published on: